IPS Transfer 2024: राज्य में हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, IG और SP बदले, मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट 

राज्य में एक साथ 14 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी हो चुका है। 
ips transfer 2024

IPS Transfer 2024: 4 सितंबर बुधवार को बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग में अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि बीते दिन ही नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था।

6 पुलिस महानिरीक्षक (IG), तीन पुलिस अधीक्षक (SP) और 5 पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के प्रभार में फेरबदल किया गया है। वहीं कई आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पोस्टिंग के इंतजार में बैठे बैच 2001 के आईपीएस अधिकारी शालीन को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, पटना के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक, विशेष कार्य बल बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) राजेश कुमार को मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) बिहार पटना पद पर कार्यरत विनय कुमार को मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक बिहार पटना के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) बिहार पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मुजफ्फरपुर, तिरहुत क्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक शिवदीप वामनराव लाण्डे को पूर्णिया क्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईपीएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews