IPS Transfer 2024: राज्य में हुआ 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, आदेश जारी, यहाँ देखें 

राज्य में 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। कई जिलों के एसपी और एसएसपी बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ips tranfer

IPS Transfer 2024: उत्तराखंड में तबादले का सिलसिला जारी है। पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने आईएएस के बाद आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। राज्य में एक साथ इंडियन पुलिस सर्विस के 15 अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांसफर तथा तैनाती का आदेश शासन ने जारी कर दिया है।

सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधिक्षक (एसपी) के प्रभार में बदलाव किया है। बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं।

इन जिलों के एसएसपी और एसपी बदले गए (Uttarakhand IPS Transfer List)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उद्धसिंह नगर पद पर तैनात मंजूनाथ टीसी को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभीसूचना मुख्यालय पद पर भेजा गया है। एसएसपी नवनीत सिंह को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  पद पर तैनात किया गया है। वहीं आयुष अग्रवाल को टिहरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी को स्थानांतरित करके सेनानायक एसडीआरएफ  पद पर तैनात किया गया है। उत्तरकाशी के नए पुलिस अधीक्षक अब अमित श्रीवास्तव होंगे। मणिकांत मिश्र को उद्धम सिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बनाया गया है। रुद्रप्रयाग  एसपी श्रीमती विशाखा अशोक भड़ाणे को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस मुख्यालय पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। बागेश्वर एसपी अक्षय प्रह्लाद काण्डे को रुद्रप्रयाग एसपी पद पर तैनात किया गया है।  बागेश्वर के नए एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के होंगे।

इन आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी (Transfer News Today)

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को अभीसूचना को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था पद पर तैनात एपी अंशुमन को अपर पुलिस महानिदेशक अभीसूचना के पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीमती नीरू गर्ग को पीएसी पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। साथ ही एटीसी पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वर्तमान में वह पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस पद पर तैनात है। मुख्तार मोहसिन को फायर सर्विस पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक यातायात और पुलिस महानिरीक्षक चार धाम यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी अरुण मोहन जोशी को सौंपी गई है। तबादले की पूरी सूची नीचे दी गई है- 
ips transfer
ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews