IPS Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य के 10 आईपीएस अफसरों के तबादले, 6 जिलों के एसपी बदले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आईपीएस राजेश कुमार सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी, श्याम नारायण सिंह को एटा का एसपी और गाजीपुर के एसपी ओम वीर सिंह को भी हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।
ips tranfer

UP IPS Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में आज शनिवार को छह जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।

6 जिलों के एसपी बदले

गृह विभाग के आदेश के तहत जालौन, एटा, हरदोई, शामली, बिजनौर और गाजीपुर के पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं।आईपीएस श्याम नारायण सिंह एटा के नये पुलिस अधीक्षक , आईपीएस अभिषेक बिजनौर,  आईपीएस ईराज राजा को गाजीपुर, आईपीएस रामसेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।डाo दुर्गेश कुमार को जालौन , राजेश कुमार सिंह डीसीपी कानपुर, गौरव बंसवाल डीसीपी वाराणसी, नीरज कुमार जादौन एसपी हरदोई , राज राजा एसपी गाज़ीपुर,  केशव चंद्र गोस्वामी एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ और ओमवीर सिंह डीसीपी लखनऊ बनाए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews