IPS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

इस सप्ताह पश्चिम बंगाल और पंजाब पुलिस विभाग में बदलाव हुआ है। 20 से अधिक आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IPS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल और पंजाब में पिछले दो दिनों में बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। इसके अलावा कई राज्य पुलिस सेवा अफसर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने एक साथ 21 आईपीएस अफसर को उधर से उधर किया है। वहीं पंजाब में तीन आईपीएस समेत  पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। कई जिलों की एसपी भी बदले गए हैं। सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में आईपीएस अधिकारी अरिजीत सिंह को डीआईजी मिदनापुर रेंज के पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह झाड़ग्राम के एसपी पद पर कार्यरत थे। रानीगंज जिला पुलिस के एसपी पद की जिम्मेदारी डॉ सोनवाले कुलदीप सुरेश को दी गई है। सौम्यदीप भट्टाचार्य को बांकुरा का नया एसपी बनाया गया है। पश्चिम मेदिनीपुर एसपी पद का कार्यभार पलाश चंद्र धाली को सौंपा गया है।

पश्चिम बंगाल में इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

न्यू टाउन बिधाननगर पीसी के डीसी पद पर आईपीएस अधिकारी सचिन को नियुक्त किया गया है, जो पहले एसएस, आईबी पश्चिम बंगाल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। धृतमान सरकार को एसएस, आईबी पश्चिम बंगाल बनाया गया है। खंडबहाले उमेश गणपत को अलीपुरद्वार का नया एसपी नियुक्त किया गया है। शुभेंद्र कुमार को एसपी बारूईपुर पद पर पदस्थ किया गया है। जलपाईगुड़ी एसपी वाई रघुवंशी को बनाया गया है। वैभव तिवारी को पुरलिया और अभिजीत बनर्जी को मालदा का एसपी बनाया गया है। एसपी ट्रैफिक उत्तर दिनाजपुर पद की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार यादव को सौंप गई है।

राहुल मिश्रा को  एडिशनल एसपी हेड क्वार्टर बीरभूम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संभव जैन को एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर कृष्णा नगर पीडी पद पर भेजा गया है। डॉ जॉर्ज एलेन जॉन को एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर पुरुलिया पद की जिम्मेदारी मिली है। रसप्रीत सिंह को एडिशनल एसपी (ग्रामीण) मालदा पद पर भेजा गया है। संदीप गरई को एडिशनल एसपी जोनल डायमंड हार्बर पद पद की जिम्मेदारी दी गई। आईपीएस तबादले की सूची नीचे दी गई है-

पंजाब आईएएस तबादला 

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे तीन आईपीएस अधिकारियों को पंजाब सरकार ने नया पदभार सौंपा हैं। सुरेंद्र जीत सिंह मंद को डीआईजी जेल पद पर भेजा गया। एआईजी, क्राइम, बोल पंजाब चंडीगढ़ के पद पर कंवलदीप सिंह को  नियुक्त किया गया है। एआईजी, कानून एवं व्यवस्था-2 पद पर परमवीर सिंह परमार को नियुक्त किया गया है। तबादले की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews