IPS Transfer 2025: बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

दो राज्यों में आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। डीआईजी, सीपी, एसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer

पश्चिम बंगाल और राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। राज्य सरकार ने तबादले और नई पोस्टिंग को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।

राजस्थान में एक साथ 24 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपयुक्त, महानिरीक्षक और सहायक पुलिस अधीक्षक पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल में डीआईजी, एसपी और सीपी बदले गए हैं।

पश्चिम बंगाल में 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ

ममता बनर्जी की सरकार ने अजय कुमार ठाकुर, डीआईजी, सुधारात्मक सेवाओं को स्थानंतरित करके बैरकपुर पीसी में सीपी पद पर नियुक्त किया है। बैरकपुर पीसी में सीपी पद पर तैनात आलोक राजोरिय को ट्रैफिक डीआईजी बनाया गया है। राज नारायण मुखर्जी, एसपी ट्रैफिक को सीओ एसएपी 2nd Bn पद पर भेजा गया है। इस संबंध में 1 फरवरी को आदेश जारी किया गया है।

ips transfer

राजस्थान में इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

डॉ प्यारे लाल शिवरन को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, बीकानेर बनाया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क बोर्स का एसपी सतवीर सिंह को बनाया गया है। सीआईडी, सिबी, जयपुर एसपी पद की जिम्मेदारी सतनाम सिंह को सौंपी गई है। दौसा एसपी रंजिता शर्मा को एसपी (मुख्यालय) पुलिस मुख्यालय, जयपुर पद पर भेजा गया है। कार्मिक, पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक पद पर एस परमिला को तैनात किया गया है। मानवधिकारी, पुलिस हेडक्वाटर महानिरीक्षक पुलिस के पद पर किशन सहाय मीणा को नियुक्त किया गया है। सीआईडी (सीबी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक पद पर सत्येन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है। राजस्थान पुलिस अकादमी में उप निदेशक पद पर प्रदीप मोहन शर्मा को भेजा गया है। आईपीएस अधिकारियों के स्थानंतरण की सूची नीचे दी गई है-

ips transfer
ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews