IPS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 56 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, आदेश जारी 

तमिलनाडु में 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की गई है। डीआईजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer 2026

तमिलनाडु पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने 56 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। DCP, एसपी, डीआईजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है।  तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 15 जून को गृह विभाग ने जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

ग्रेटर चेन्नई पुलिस मुख्यालय के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) पद पर ई. एस उमा को नियुक्त किया गया है। साइबर क्राईम सेल ग्रेटर चेन्नई पुलिस की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) पुलिस पद की जिम्मेदारी डॉ के.एस बल्ला को दी गई है। उच्च न्यायालय सुरक्षा ग्रेटर चेन्नई पुलिस के पुलिस उपायुक्त पद पर एस. सेल्वराज को तैनात किया गया है।

इन जिलों के एसपी बदले गए 

सलेम जिले का नया एस कुथालिंगम को नियुक्त किया गया है। जो पहले टी. नगर ग्रेटर चेन्नई पुलिस के पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत थे। वही तिरुवन्नामलाई के एसपी पद की जिम्मेदारी ए.सी कार्तिकेयन को सौंपी गई है। कुड्डालोर जिले के एसपी पद पर विवेकानंद शुक्ला को नियुक्त किया गया है। वी.वी सई प्रणीत को तिरुवनलूर जिले का एसपी बनाया गया है। डिंडीगुल एसपी पद पर एस जयकुमार को नियुक्त किया गया है। विल्लुपुरम जिले के एसपी पद एस माधिवनन और विरुधुनगर और  पद पर गौतम गोयल को नियुक्त किया गया है।

धर्मपुरी एसपी पद पर ए.के अरुण कबीलन और कृष्णागिरी एसपी पद पर जीएस अनीता को भेजा गया है। नमक्कल एसपी पद पर यादव गिरीश अशोक, मदुरई एसपी पद पर एन देवनाथन, नागपट्टनम एसपी पद पर केलकर सुब्रमण्यम बालचंद, थेणी जिले के एसपी पद पर कांभम सैमुअल प्रवीण और तिरुनेलवेली एसपी पद पर विशेष बालसुब्रह्मण्य शास्त्री को नियुक्त किया गया है। अरियालूर एस पद पर एस सेल्वाकुमार को नियुक्त किया गया है। माईलथुराई जिले के एसपी पद पर डॉ भूकिया स्नेहा प्रिया और तिरुप्पुर एसपी पद पर सृष्टि सिंह को तैनात किया गया है।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

समय सिंह मीणा को डीसीपी पुलियानथोपे ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।  तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट ट्रैफिक डीसीपी पद पर डॉ के. प्रभाकर को नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम डिवीजन एसपी एक पद पर एस सेल्वानागारथिनम को नियुक्त किया गया है। एसपी मेट्रो जोन सीबी सीआईडी चेन्नई पद की जिम्मेदारी जी. जवाहर को दी गई है। टी. नगर ग्रेटर चेन्नई पुलिस के डीसीपी पद पर पी. कुमार को नियुक्त किया गया है।   मदुरई सिटी नॉर्थ के डीसीपी पद की जिम्मेदारी ई कार्तिकेय को दी गई है। तमिलनाडु आईपीएस तबादला सूची नीचे दी गई है-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews