IPS Transfer: इन 6 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट 

राज्य सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। एएएसपी और OSD पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer 2026

IPS Transfer 2026

आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग में हलचल देखने को मिली है। राज्य सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी से भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer)  किया है। सभी को तत्काल प्रभाव ने नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद ने सोमवार को जारी कर दिया है।

बैच 2021 के आईपीएस अधिकारी नवज्योति मिश्रा को ओएसडी (प्रशासन) मरकापुर जिला पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एएसपी चिंतापल्ली पद पर कार्यरत थे। पाटिल देवराज मनीष, एएसपी काकीनाडा को स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडमिनिस्ट्रेशन ईस्ट गोदावरी (RJY) पद पर नियुक्त किया गया है।

पालनाडु और नंदयाल में नए ASP नियुक्त

बैच 2022 के आईपीएस अधिकारी रोहित कुमार चौधरी को अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडमिन पालनाडु जिले के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एएसपी ताड़ीपत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बैच 2023 की आईपीएस अधिकारी सुष्मिता को मंदा जवाली अल्फोंस की जगह नंदयाल के एएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एएसपी जांगरेड्डीगुडेम पद पर तैनात थी।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

आईपीएस अधिकारी मंदा जवाली अल्फोंस एएसपी नन्दयाल को स्थानांतरित करके ओएसडी, प्रशासन, पोलावरम जिला पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं OSD (लॉ एंड ऑर्डर) अमरावती पद की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी मनोज रामनाथ हेगड़े को सौंपी गई है, जो पहले एएसपी राजमपेट पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews