IPS Transfer: बड़ा बदलाव,4 आईपीएस समेत 18 अफसरों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

तबादला लिस्ट में आईपीएस अधिकारी दयामा हरीश कुमार, अरविंद मीणा का नाम शामिल है। रूपिंदर सिंह को DCP सिटी लुधियाना तैनात किया गया है।
ips transfer

IPS Transfer 2025 : बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार 2 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है।इसमें आईपीएस राजीव रंजन और विशाल शर्मा का नाम शामिल है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन जो कि गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा को नई जिम्मेवारी सौंपी है, उन्हें पटना का लॉ एंड ऑर्डर एसपी बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी विशाल शर्मा को अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया है ।

पंजाब में भी पुलिस विभाग में फेरबदल

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भी पुलिस के विजिलेंस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है । राज्य सरकार ने 16 आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले किए है।लिस्ट के मुताबिक,6 SSP , 2 IPS और 6 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें आईपीएस. अधिकारी दयामा हरीश कुमार, अरविंद मीणा का नाम शामिल है। रूपिंदर सिंह को DCP सिटी लुधियाना तैनात किया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews