IRCTC : रामेश्वरम, तिरुपति सहित दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शनों का सुनहरा अवसर, देखें पूरा टूर प्लान

IRCTC : रामेश्वरम, तिरुपति सहित दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शनों का सुनहरा अवसर, देखें पूरा टूर प्लान

IRCTC South India Tour : आप यदि धार्मिक स्थलों की सैर के शौक़ीन हैं और ऐसे टूर तलाशते है तो हम आपको एक अच्छे टूर की जानकारी दे रहे हैं , हो सकता है ये टूर आपके काम का हो, IRCTC ने इस बार दक्षिण भारत का टूर बनाया है, पर्यटकों को भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन लेकर रवाना होगी ….

17 नवम्बर को मुंबई से चलेगी स्पेशल ट्रेन 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने दक्षिण भारत की यात्रा का स्पेशल टूर प्लान एनाउंस किया हैं, ये टूर नवम्बर में 17 तारीख को शुरू होगा, टूर 8 रात 9 दिन का होगा।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

इस टूर के लिए भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन पर्यटकों को लेकर जाएगी, ट्रेन सीएसएमटी(मुंबई) से चलेगी, तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम होते हुए इसी रुट से वापसी करेगी।

रेलवे ने इन स्टेशनों को बनाया बोर्डिंग/डीबोर्डिंग पॉइंट 

टूर के लिए रेलवे ने सीएसएमटी (मुंबई), ठाणे,  कल्याण,  कर्जत,  लोनावाला,  पुणे,  दौंड,  कुर्दुवाड़ी,  सोलापुर और कलबुर्गी को बोर्डिंग/डीबोर्डिंग स्टेशन निर्धारित किया है।

इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया 

IRCTC ने इस टूर के लिए तीन क्लास निर्धारित किये हैं, इसमें इकोनॉमी यानि स्लीपर क्लास का किराया 15,550/- रुपये प्रति व्यक्ति है , फमार्ट क्लास  यानि 3AC का किराया 27850/- रुपये प्रति व्यक्ति है और 2AC का किराया 33,800/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धरिय किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews