राजनीति में कंगना रनौत की एंट्री, BJP ने हिमाचल के मंडी से दिया टिकट, उम्मीदवारी पर एक्ट्रेस ने कही ये बात, पढ़ें खबर

Kangana Ranaut political debut

Kangana Ranaut’s Entry in Politics: भाजपा ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए उम्मीदवारों की पाँचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया है। बॉलीवुड में क्वीन अब पॉलिटिक्स में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं पार्टी ने मेरठ से अरुण गोविल को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है।

एक योग्य कार्यकर्ता बनने की आशा करती हूँ-कंगना रनौत

उम्मीदवारों पर कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर कहा, “मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी बीजेपी को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन कर रहा है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे नेरे जन्मस्थल हिमचक प्रदेश मंडी निर्वाचन क्षेत्र से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। लोकसभा चुनाव लड़ने पर हाई कमान के फैसले का मैं पालन करती हूँ।” अभिनेत्री ने आगे कहा, मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूँ। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा करती हूँ।”

अरुण गोविल लड़ेंगे मेरठ से चुनाव

बीजेपी के पाँचवे लिस्ट में अरुण गोविल का नाम भी शामिल है । भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता उत्तर प्रदेश के मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

यहाँ देखें लिस्ट

आंध्र प्रदेश के 6, बिहार के 17, गोवा के 1, गुजरात के 6, हरियाणा के 4, हिमाचल प्रदेश के 2, झारखंड के 3, कर्नाटक के 4, केरल के 4, महाराष्ट्र के 3, मिजोरम के 1, ओडिशा के 18, राजस्थान के 7, सिक्किम के 1, तेलंगाना के 2 और उत्तर प्रदेश के 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा ने रविवार को कर दी है। उम्मीदवारों की लिस्ट नीचे दी गई है-

lok sabha chunav
lok sabha chunav lok sabha chunav lok sabha chunav

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews