आज केरलम में होगी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा, कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में पूरी हुई चर्चा

केरलम में आज मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में पार्टी हाईकमान की मीटिंग हो चुकी है। 3 उम्मीदवार इस रेस में बने हुए हैं और इनमें से किसी एक को सत्ता की चाबी सौंपी जाएगी।
Kerala

अलग-अलग राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब सरकार का गठन किया जा रहा है। आज केरलम में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में हाई कमान से चर्चा कर ली गई है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी के बीच लगभग 40 मिनट की बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। इस बारे में पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि हाई कमान की सभी चर्चा पूरी हो गई है। गुरुवार यानी आज मुख्यमंत्री के नाम का फैसला लिया जाएगा।

आज घोषित होगा केरलम का मुख्यमंत्री

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे ने चुनाव के दौरान दो तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया था। इसके बाद अब मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाने वाली है। इस पद की रेस में एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, विधानसभा के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन और पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला बने हुए हैं।

कैसी है स्थिति

मुख्यमंत्री पद की इस दौड़ में कांग्रेस के सहयोगी यूडीएफ सतीशन के पक्ष में हैं, उन्हें पहले से जनता और जमीन स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन है। दूसरी तरफ वेणुगोपाल ने भी अपने उम्मीदवारी अच्छी तरह से पेश की है। इसके बाद पार्टी हाई कमान के लिए मुख्यमंत्री चुना आसान नहीं रहा।

भाजपा का तंज

केरलम के मुख्यमंत्री की घोषणा के इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस का निशान साधा है। उन्होंने कहा है कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस की योजना राज्य को 5 साल में पांच मुख्यमंत्री देने की है। वह यह कहते हुए नजर आए कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सतीशन का नाम आगे बढ़ा रही है जबकि राहुल गांधी वेणुगोपाल का नाम ले रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews