Ladakh Tank Accident : लद्दाख में LAC के पास अभ्यास के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भारतीय सेना के पांच जवान हुए शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुख

भारतीय सेना के जवानों के साथ लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में एक गंभीर हादसा हो गया। जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। वहीं इसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।
Ladakh Tank Accident : लद्दाख में LAC के पास अभ्यास के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भारतीय सेना के पांच जवान हुए शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुख

Ladakh Tank Accident : लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में भारतीय सेना के जवानों के साथ एक गंभीर हादसा हो गया। दरअसल हादसा उस समय हुआ जब भारतीय सेना के जवान टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार कर रहे थे। वहीं इस दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया और टैंक पानी में फंस गया, जिससे भारतीय सेना के पांच जवान बह गए और शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार यह घटना लद्दाख के एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) के पास हुई है, जहां सेना का बेस स्थित है।

दरअसल समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि ‘लद्दाख में एलएसी के पास अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवान बह गए।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नदी के गहरे हिस्से को पार करते हुए सेना का टैंक फंस गया। और उसी समय अचानक जलस्तर बढ़ने लगा वहीं जल स्तर के बढ़ने से उसमें पानी भर गया, जिससे जवान उसके बह गए और उनकी मृत्यु हो गई।

दुख की घड़ी में जवानों के परिवार के साथ खड़ा देश: राजनाथ सिंह

वहीं इस हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, “लद्दाख में एक नदी को पार करते समय टैंक दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”

टैंक में थे पांच जवान: रक्षा अधिकारी

दरअसल एएनआई से बात करते हुए रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस हादसे के समय टैंक में पांच जवान थे, जिसमें एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और चार अन्य जवान मौजूद थे।

इस हादसे में सभी पांच जवान शहीद हो गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि हादसे का शिकार हुआ टैंक भारतीय सेना का टी-72 टैंक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के पास कुल 2400 टी-72 टैंक हैं, जिनका उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। हादसे के समय वहां और भी कई टैंक मौजूद थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews