Lok Sabha Election 2024: वोटर लिस्ट में इन 3 ऑनलाइन तरीकों से चेक करें अपना नाम, आसानी से कर सकेंगे मतदान

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिस तरह से पिछली बार सात चरणों में चुनाव करवाए गए थे इस बार भी 7 चरण में चुनाव होने वाले हैं। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक अलग अलग चरणों में वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे सामने आएंगे।

कब है चुनाव

चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को रखा गया है। दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। तीसरा चरण 7 मई को चौथा चरण 13 मई को पांचवा चरण 20 मई को छठा चरण 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को रखा गया है। चुनाव के नतीजे की घोषणा 4 जून को होने वाली है। चलिए आज हम आपके बिना वोटर आईडी के वोट डालने का तरीका बताते हैं।

बिना आईडी डालें वोट

चुनाव में वोट डालने का अधिकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को होता है। वोट डालने वाले व्यक्ति के पास रजिस्टर्ड आईडी होना जरूरी है। लेकिन अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो भी आप अपना मत दे सकते हैं। लेकिन इतना याद रखें कि वोटर लिस्ट में आपका नाम होना जरूरी है तभी आप बिना वोटर आईडी के वोट डाल सकेंगे। चलिए अब यह जान लेते हैं कि आप वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन किस तरह से चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में नाम

वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप तीन तरीके अपना सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको http://elctoralsearch.ecl.gov.in पर जाना होगा।

पहला विकल्प

अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उपलब्ध है तो आप Search By Mobile ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना नंबर यहां पर डालना होगा। इसके बाद एक कैप्चा कोड आएगा जिसे डालते ही सारी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी।

दूसरा विकल्प

आप सर्च बाय डिटेल्स के साथ भी अपनी जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको नाम पिता का नाम जेंडर और डेट ऑफ बर्थ बताना होगी। इसके अलावा आप कहां रहते हैं और आपका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कौन सा है यह भी आपको पता होना जरूरी है। यह सब डालकर जब आप कैप्चा कोड एंटर करेंगे तो वोटर लिस्ट से आपका नाम सामने आ जाएगा।

तीसरा विकल्प

अगर आप सारी जानकारी डालकर अपना नाम चेक नहीं करना चाहते हैं, तो यहां पर सर्च बाय एपिक का ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसके लिए आपके पास EPIC नंबर होना बहुत जरूरी है। इसे डालने के बाद कैप्चा कोड एंटर करते ही सब कुछ स्क्रीन पर आ जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews