Lok Sabha Election 2024: मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताने पर भड़की कांग्रेस, BJP पर किया पलटवार

JP Nadda-Supriya Srinet

Lok Sabha Election 2024:  कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को न्याय पत्र कहे जाने के बाद से भाजपा उसपर हमलावर है, भाजपा के नेता तंज कस रहे हैं कि देश के लोगों पर अन्याय  करने वाली कांग्रेस के मुंह से न्याय की बात करना अच्छा नहीं लगता , उधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र कहकर सियासत को और गरमा दिया है, नड्डा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पीएम मोदी और उनके वरिष्ठ नेताओं को मोदी जी के पुरखे कहकर घेरा।

BJP का कांग्रेस पर हमला, घोषणा पत्र पर उठाये सवाल 

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने बार बार नकारा है फिर भी वो तुष्टिकरण की राजनीति से बाज नहीं आ रही है, मैंने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा तोआश्चर्य हुआ कि ये कांग्रेस का घोषणा पत्र है  या मुस्लिम लीग का?  देश को बाँटने और सत्ता को हथियाने  के लिए कांग्रेस कहाँ तक जा सकती है  इसका अंदाजा लगाना बहहुत मुश्किल है ।

जो बात मुस्लिम लीग ने 1929 में कही थी अज कांग्रेस उसे ही दोहरा रही  

नड्डा ने कहा कि मुस्लिम लीग ने 1929 में धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कही थी आज कांग्रस उसे ही दोहरा रही है,  सत्ता के लालच में देश को ये कहाँ पहुंचाएगी कह नहीं सकते,  आज अल्प संख्यकों के लिए धर्म के नाम पर आरक्षण की बात हो रही है,50 प्रतिशत आरक्षण की बात किसके लिए कर रही है कांग्रेस, सब जानते हैं।

बहुसंख्यक समाज के खिलाफ राजनीति कर रही कांग्रेस को देश माफ़ नहीं करेगा 

भाजपा अध्यक्ष ने याद दिलाया कि यूपीए की सरकार में उन्होंने बहुसंख्यक समाज के लिए एक कानून बनाया था, वो ससंद में पास नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस की मंशा देश को समझ आ गई थी,  ये बहुसंख्यक समज के खिलाफ जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं देश माफ़ नहीं करेगा, ये देश को बाँटना चाहते हैं ,नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि वायनाड की नामांकन रैली में कांग्रेस के झंडे कहाँ गायब थे?  सिर्फ मुस्लिम लीग को खुश करने के लिए ऐसा किया गया, कोई नाराज न हो जाये इसलिए पार्टी अपना ही झंडा हटा दे ये तो शर्म की बात है।

भड़की कांग्रेस ने याद दिलाये पीएम मोदी के पुरखे 

भाजपा द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र कहे जाने से कांग्रेस भड़क गई, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा आखिर ‘मुस्लिम लीग’ से नरेंद्र मोदी का ऐसा कौन सा प्रेम है, जो बार-बार छलक उठता है। 1942 में जब महात्मा गांधी  के आह्वान पर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ चल रहा था, उस समय मौलाना आजाद कांग्रेस के अध्यक्ष थे और सारा देश सड़कों पर था। ऐसे में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल में, मोदी जी के पुरखे सिंध और नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रॉविंस में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे और अंग्रेजों को आंदोलन रोकने के लिए सुझाव दे रहे थे।

हमारे घोषणा पत्र में हर उस समस्या का समाधान जो जनता ने पिछले 10 सालों में झेली 

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनके पुरखे, ना हमारे, ना आपके और भारत मां के  सगे हैं ये सिर्फ विभाजनकारी लोगों के सगे हैं। जब से कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी हुआ है, तब से वे और परेशान हो गए हैं। वैसे ही 180 पर अटके हैं और धीरे धीरे कम होते जा रहे हैं तो बौखला रहे हैं,  उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में उस समस्या का समाधान है जो देश की जनता ने  पिछले दस सालों में झेली है और इसीलिए भाजपा में खलबली है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews