Lok Sabha Election 2024 : जयराम रमेश ने कहा ‘4 जून को निवर्तमान हो जाएँगे पीएम मोदी, दिल्ली प्रदूषण का मुद्दा उठाया’

उन्होंने कहा कि 4 चरणों का चुनाव हो चुका है और आने वाली 25 मई को दिल्ली में चुनाव होने वाला है। इन 4 चरणों के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री बौखलाए और बेहद डरे हुए हैं, इसी कारण वह उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।
JR

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि इंडिया गठबंधन ही सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की बातों से स्पष्ट है कि वो परेशान हैं और इससे साफ़ है कि वो भी समझ गए हैं कि चार तारीख़ को वो निवर्तमान प्रधानमंत्री हो जाएँगे।

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा

जयराम रमेश ने कहा कि ‘4 चरणों का चुनाव हो चुका है और आने वाली 25 मई को दिल्ली में चुनाव होने वाला है। इन 4 चरणों के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री बौखलाए और बेहद डरे हुए हैं, इसी कारण वह उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। देश में पर्यावरण एक बहुत जरूरी मुद्दा है। यह किसी विशेष व्यक्ति या समुदाय की बात नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की बात है। दिल्ली के चुनाव में पर्यावरण एक विशेष स्थान रखता है। दिल्ली के पर्यावरण के लिए केंद्र सरकार प्राथमिक रूप से जिम्मेदार है, क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या आसपास के अलग-अलग राज्यों से भी जुड़ी हुई है।’

दिल्ली के प्रदूषण का मुद्दा उठाया

उन्होंने कहा कि ‘आज सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए वायु प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। दिल्ली के आसपास 11 बिजली स्टेशन हैं, जो कोयला उपयोग करते हैं। 2009 में सारे बिजली स्टेशनों के लिए वायु प्रदूषण मानक तय किए गए था, जो इसको लागू नहीं करते थे, उसे बंद करा दिया जाता था। आज असलियत यह है कि 11 बिजली स्टेशनों में से 9 में किसी न किसी तरह मानकों का उल्लंघन हुआ है। लेकिन मोदी सरकार ने इसपर कोई एक्शन नहीं लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं दिल्ली वासियों से कहना चाहता हूं कि INDIA गठबंधन दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्राथमिकता से काम करेगी और तय समय सीमा के अंदर फर्क दिखाएगी। मोदी सरकार कह रही है कि 2027 तक प्रदूषण के मानकों का पालन किया जा सकता है। दिल्ली के आसपास के 11 बिजली स्टेशनों की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, जिनमें मानकों का लगातार उल्लंघन होता रहा है। इसका नजीता सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पड़ा है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews