Lok Sabha Election 2024 : UP CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, बोले- ब्रजभूमि का भी अब नंबर आने वाला है

CM Yogi Adityanath

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और काशी की बात करते हुए कहा कि ब्रजभूमि का भी अब नंबर आने वाला है,अब यहाँ के लोगों को विकास के लिए तरसना नहीं पड़ेगा, वे फतेहपुर सीकरी में आमसभा को संबोधित कर रहे थे।

अयोध्या काशी के बाद अब ब्रजभूमि का नंबर : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमसभा को संबोधित करते हुए ब्रजभूमि यानि मथुरा वृन्दावन का जिक्र किया, उन्होंने  कहा कि अयोध्या और काशी ने तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है और अब ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है, अब बारी आपकी ही है, अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पायेगा।

राम कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर कसा तंज 

उन्होंने कहा कि अब तो आगरा में भी आपका अपना एयरपोर्ट बन रहा है, आगरा भी गंगाजल का सेवन कर रहा है हर घर नल, हर घर जल  योजना भी लागू हो रही है। योगी ने कहा कि आपने राम नवमी पर भगवान राम का सूर्य तिलक देखा होगा, एक तरफ कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और  बीएसपी है जिसने राम जन्म भूमि के लिए हमसे प्रमाण मांगे, तब राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया था जसी इस इस स्रष्टि के पहले कांग्रेस सपा बसपा ही थी कोई नहीं था, ऐसा दिखाने का प्रयास कर रहे थे।

पीएम मोदी की तारीफ में ये कहा सीएम योगी ने 

योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तो मोदी जी का प्रताप है कि इनका झूठ फेल हो गया और 500 साल का अंधकार समाप्त हो गया और रामलला फिर से प्रकट हो गए, उन्होंने कहा कि सूर्य तिलक वाले दिन भले ही पीएम मोदी अयोध्या में नहीं थे  लेकिन उनका मन अयोध्या में ही था।

जनता से अपील, इनको एक एक वोट के लिए तरसा दीजिये 

योगी ने कहा कि अब आपका दायित्व बनता है, यदि आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण के लिए प्रश्न खड़े किये थे आज उनको वोट के लिए तरसा दीजिये एक भी वोट नहीं दीजिये, जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था जिन्होंने गंगाजल के लिए आपको तरसाया उनको वोट के लिए तरसा दीजिये।

योगी ने कहा कि जब आपको जरुरत थी तब कांग्रेस, सपा और बसपा माफिया की माफिया को गले लगाकर प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे, माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे थे , इनको बोलो ये वोट तो कमल निशान पर जायेगा आपको पांच साल की छुट्टी जाइये खूब फातिहा पढ़िए ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews