लोकसभा में पीएम मोदी के जवाब बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित, प्रधानमंत्री आज राज्यसभा में देंगे जवाब

ऐसा 2004 के बाद पहली बार हुआ है जब लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही पारित किया गया। प्रधानमंत्री को बुधवार को सदन को संबोधित करना था, लेकिन विपक्ष के लगातार विरोध और नारेबाजी के कारण कार्यवाही बाधित रही। इसके बाद स्पीकर ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
Lok Sabha speaker Om Birla

संसद के बजट सत्र के सातवें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पीएम मोदी के जवाब दिए बिना ही पारित कर दिया गया। राष्ट्रपति ने 28 जनवरी को संसद के संयुक्त अधिवेशन में अभिभाषण दिया था। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 2 फरवरी से चल रही थी। अब गुरुवार को शाम पांच बजे राज्यसभा में प्रधानमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।

लोकसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए शाम 5 बजे का समय दिया गया था, लेकिन विपक्षी सांसदों के लगातार विरोध, नारेबाजी और व्यवधान के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित होती रही और प्रधानमंत्री का भाषण संभव नहीं हो सका।

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित 

संसद के बजट सत्र में जारी गतिरोध के बीच लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना ही ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। ऐसा 2004 के बाद पहली बार हुआ है जब लोकसभा में इस प्रस्ताव पर पीएम का जवाब नहीं आया। इस बीच विपक्ष ने आरोप लगाया  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य सांसदों को बोलने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया और प्रस्ताव को बिना चर्चा के पारित करने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया गया है।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री देंगे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 जनवरी को संसद के संयुक्त अधिवेशन में अभिभाषण दिया था। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर दो फरवरी से चर्चा चल रही थी। प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार शाम 5 बजे सदन में चर्चा का जवाब देना था, लेकिन विपक्ष के जोरदार विरोध और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। विपक्ष पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब और अन्य मुद्दों पर नारेबाजी कर रहा था, जिसके चलते पीएम का भाषण नहीं हो सका।

आज सुबह सदन दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष ने विरोध जारी रखा। स्पीकर ओम बिरला ने पहले विपक्ष के संशोधनों को वोटिंग के लिए रखा, जो खारिज हो गए। इसके बाद उन्होंने मूल धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। पारित होने के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते रहे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews