
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बाहर से आने वाले यात्रियों को महाराष्ट्र में एंट्री लेनी है तो उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य होगा। इसी के साथ दोनों डोज लेने का सर्टिफिकेट भी साथ रखना होगा। अगर किसी यात्री ने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उसे अपनी आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। ऐसा न करने पर बाहर से आए यात्री को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन रहना होगा।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

