Hindi News

मैथिली ठाकुर की एक महीने की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप! BJP ने खेला है बड़ा दांव

Written by:Rishabh Namdev
Published:
मैथिली ठाकुर ने अपनी सुरमई आवाज से देश-दुनिया में पहचान बनाई है। उनके भजन सभी को मोहित कर देते हैं। मात्र 25 साल की उम्र में उन्हें लोगों से खूब प्यार मिला है। अब मैथिली ठाकुर राजनीति में भी एंट्री ले चुकी हैं। उन्हें भाजपा ने बिहार के अलीनगर सीट से टिकट दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैथिली ठाकुर की नेट वर्थ कितनी है और वह महीने की कितनी कमाई करती हैं?
मैथिली ठाकुर की एक महीने की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप! BJP ने खेला है बड़ा दांव

बुधवार को बीजेपी ने बिहार में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुई मैथिली ठाकुर का नाम भी शामिल है। मैथिली ठाकुर ने 14 अक्टूबर को बीजेपी ज्वाइन की थी। ऐसे में उन्हें टिकट मिलने के बाद सभी हैरान हैं। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को भाजपा ने अलीनगर से टिकट दिया है। ऐसे में एक बार फिर मैथिली ठाकुर का नाम चर्चा में आ गया है। मैथिली ठाकुर अपनी सुरमई आवाज से देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में बीजेपी ने मैथिली ठाकुर के चर्चित चेहरे पर दांव खेला है।

मैथिली ठाकुर के भजनों को तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए करोड़ों की कमाई करती हैं? उनकी कुल संपत्ति कितनी है, चलिए इस खबर में हम आपको मैथिली ठाकुर की नेट वर्थ के बारे में बता रहे हैं।

एक शो के लिए कितना चार्ज करती हैं मैथिली ठाकुर?

बता दें कि बीजेपी ज्वाइन करने के बाद ही मैथिली ठाकुर ने बड़ा बयान दिया। मैथिली ठाकुर ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि “मैं राजनीति खेलने नहीं आई हूं, मैं राजनीति में बदलाव लाने आई हूं। मुझे अपने क्षेत्र की सेवा का अवसर मिला तो इससे बड़ी बात नहीं होगी।” बता दें कि मैथिली ठाकुर अब बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रही हैं। 25 साल की मैथिली ठाकुर ने देश-दुनिया में अपने संगीत से सभी को मोहित किया है। उन्होंने पूरी दुनिया में नाम कमाया और अपने परिवार की जिंदगी भी बदल दी। उनकी एक शो की कमाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि मैथिली ठाकुर एक शो के लिए पांच से सात लाख रुपए चार्ज करती हैं।

महीने का इतना कमाती है मैथिली ठाकुर!

दरअसल, मैथिली ठाकुर को द राइजिंग स्टार शो से पहचान मिली थी। इस शो के बाद मैथिली ठाकुर ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिसे थोड़े ही समय में ढेर सारे सब्सक्राइबर मिल गए। इस यूट्यूब चैनल पर उनके भजन और लोकगीत प्रस्तुतियों ने खूब चर्चाएं बटोरीं। बता दें कि आज के समय में मैथिली ठाकुर के यूट्यूब चैनल पर 51 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और वह सोशल मीडिया पोस्ट से हर महीने लगभग 50 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैथिली ठाकुर एक महीने में 12 से 15 शो करती हैं, जिसके चलते उनकी महीने की अनुमानित कमाई 90 लाख रुपए से एक करोड़ रुपए तक मानी जाती है।

बता दें कि मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में हुआ था। मैथिली ठाकुर की उम्र मात्र 25 साल है और अब वह बिहार से राजनीति में एंट्री कर रही हैं। बीजेपी ने उन पर बड़ा दांव खेला है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews