ममता बनर्जी ने रखी “दुर्गा आँगन” की नींव, महाकाल मंदिर बनवाने का ऐलान किया, कहा- मैं सेक्युलर हूँ

कोलकाता में ममता बनर्जी ने दुर्गा आँगन मंदिर परिसर की आधारशिला रखी है। सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर बनवाने का ऐलान भी किया है। गंगासागर में पुल की नींव जनवरी 2026 में रखी जाएगी।
ममता बनर्जी

कोलकाता में सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने “दुर्गा आँगन” की आधारशिला रखी है। इस दिन को उन्होंने ऐतिहासिक बताया है। उन्होनें कहा कि, ” 365 दिनों तक माँ दुर्गा की पूजा की जाएगी। प्रतिदिन पूजा-अर्चना होगी। साल भर भक्तगण दर्शन कर सकेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।”

यह मंदिर कॉम्पलेक्स एयरपोर्ट के पास न्यू टाउन में 70 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। करीब 262 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। यह 2 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 54 मीटर ऊंचा होगा। यहाँ रोजाना एक लाख श्रद्धालु आ सकते हैं। परिसर में 108 प्रतिमाएं और 64 सिंह मूर्तियाँ होंगी।

सीएम बनर्जी ने कहा कि, “दुर्गा आँगन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। उम्मीद है कि काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए ट्रस्ट बनाया है। सुनिश्चित किया जाएगा कि मंदिर परिसर बनने के बाद रोजगार के अवसर भी बढ़ें।” इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कार्यक्रम के दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी बड़ा बयान दिया है।

महाकाल मंदिर और गंगासागर पुल बनवाने का ऐलान 

29 दिसंबर को ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर बनवाने की घोषणा भी है। जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह में वह इसकी नींव रखेंगी। उन्होनें गंगासागर में पुल का निर्माण करने का ऐलान भी किया है, इसकी आधारशिला 5 जनवरी 2026 को रखी जाएगी। 1700 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। इससे लोगों को नदी पार करने में परेशानी नहीं होगी।

SIR को लेकर क्या कहा?

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी ममता बनर्जी ने चिंता जताई है। उन्होनें कहा, ” 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग लोगों को परेशान कर रहा है।” उन्होनें लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ने का वादा भी किया।

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ने तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप भी गलत बताया और कहा कि, ” मैं सही मायने में धर्मनिरपेक्ष हूँ। बिना किसी भेदभाव सभी धर्मों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हूँ।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews