01 July से बदल जायेंगे बहुत नियम, अभी ध्यान नहीं दिया तो आपकी जेब पर बढ़ सकता हैं भार

01 July से बदल जायेंगे बहुत नियम, अभी ध्यान नहीं दिया तो आपकी जेब पर बढ़ सकता हैं भार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हर महीने पहली तारीख कुछ न कुछ नियम बदलते है या नये नियम लागू होते हैं जिनका प्रभाव हमारे दैनिक जीवन पर होता है। 04 दिन दिन बाद नया महीना शुरू होने वाला और महीने की पहली तारीख यानी 01 July से कुछ नियम बदल जायेंगे। यदि आपने अभी इस पर ध्यान नहीं दिया तो ये नये नियम आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं 01 जुलाई से बदलने वाले नियमों के बारे में।

क्रिप्टो करेंसी के लिए नियम 

क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने वालों के लिए 01 July से नुकसान होने वाला है, अभी तक किसी भी तरह के लेनदेन पर चार्ज नहीं देना होता था लेकिन अब क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन पर 01 प्रतिशत TDS भी काटा जायेगा। क्रिप्टो करेंसी से होने वाली इनकम पर भी आयकर लगने लगा है।

ये भी पढ़ें – IRCTC : हिमालय की खूबसूरती देखना चाहते हैं? MP से प्रत्येक शुक्रवार जाएगी ये स्पेशल ट्रेन

पैन आधार के लिए नियम 

01 जुलाई से पैन आधार से जुड़ा एक नियम बदल जायेगा।  जो लोग अभी 30 जून तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करते हैं उन्हें  500 रुपये चार्ज देना होगा लेकिन यदि आपने 30 जून 2022 तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया तो 01 जुलाई 2022 से आपको 1000 रुपये शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें – केवल एक नंबर से होगा एसबीआई ग्राहकों की सारी समस्याओं का हल में है अकाउंट

AC के बढ़ेंगे रेट

यदि आपने AC खरीदने का प्लान किया है और अभी तक नहीं ख़रीदा है तो इन चार दिनों में खरीद लीजिये क्योंकि 01 जुलाई 2022 से AC के रेट भी बढ़ जायेंगे।  ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने AC के लिए एनर्जी रेटिंग के नियम बदल दिए हैं।  अब नए नियमों के तहत 5 स्टार AC की रेटिंग 4 स्टार हो जाएगी इसलिए संभावनाएं जताई जा रही हैं कि AC की कीमतें 7 फीसदी से ज्यादा महँगी हो जाएँगी।

ये भी पढ़ें – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : जिसे जनता ने जिताया उसे मौत ने हराया

बदल सकती है गैस सिलेंडर की कीमत

जैस की सभी जानते हैंकी पेट्रोलियम कंपनियां प्रत्येक महीने की 01 तारीख को गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं तो हो सकता है कि सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो, ये महंगा  भी हो सकता है और सस्ता भी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews