Modi government 3.0 : आज शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे पीएम मोदी, कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Modi government 3.0 : आज शाम 7:15 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। जानकारी दे दें कि इस बार मोदी की सरकार गठबंधन के साथ होगी, जिससे इस सरकार के कैबिनेट में कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं।
PM Modi

Modi government 3.0 : नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। दरअसल आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी दे दें कि इस बार मोदी की सरकार गठबंधन के साथ होगी, जिससे इस सरकार के कैबिनेट में कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं। जिसमें खासतौर पर राजनाथ सिंह, अमित शाह और दूसरे दलों के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आइए जानते हैं, इस ऐतिहासिक दिन की पूरी जानकारी।

आज शाम 19:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे पीएम मोदी …

जनता का किया अभिवादन, जनता ने कहा “मोदी जी को जय श्री राम”…

पीएम मोदी ने राजघाट पर बापू को… pic.twitter.com/nk8nlq4qdN

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 9, 2024

अटल जी को श्रद्धांजलि:

वहीं शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचे और वहां पर अटल जी की समाधि पर फूल अर्पित किए। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प एक बार फिर दोहराया।

राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि:

इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दरअसल बापू के आदर्शों को लेकर नरेंद्र मोदी की सरकार हमेशा चलती रही है। बापू का अहिंसा और सत्य का संदेश आज भी हमारे लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

नेशनल वॉर मेमोरियल का दौरा:

जानकारी के अनुसार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल भी जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे और उनके बलिदान को नमन करेंगे।

जनता का अभिवादन:

दरअसल चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि, “जनता ने हमें जो विश्वास दिया है, हम उसे कभी टूटने नहीं देंगे। हमारी सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी और देश को प्रगति के पथ पर ले जाएगी।” वहीं जनता ने भी जोरदार स्वागत करते हुए “मोदी जी को जय श्री राम” के नारे लगाए।

गठबंधन सरकार और कैबिनेट की नई संरचना:

आपको बता दें कि इस बार मोदी की सरकार गठबंधन के सहयोग से बनाई जा रही है। इस गठबंधन सरकार में नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे अनुभवी नेताओं के साथ-साथ गठबंधन के अन्य दलों के प्रमुख नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कैबिनेट में संभावित नए मंत्रियों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews