NEET पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अगले साल से CBT मोड पर होगी परीक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों को 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे, केंद्र सरकार छात्रों के लिए परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था के संबंध में राज्यों से बात करेगी और मैं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्रियों से भी बात करूंगा जिससे इस बार नीट परीक्षा के दौरान छात्रों को परिवहन में कम से कम कठिनाई हो।
Dharmendra Pradhan's PC on NEET exam

Dharmendra Pradhan’s PC on NEET exam

NEET की परीक्षा का पेपर लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला किया है, मोदी सरकार ने तय किया है कि अगले वर्ष से नीट की परीक्षा सीबीटी मोड पर होगी यानि अब नीट कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज इस समबन्ध में मीडिया को जानकारी दी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज मीडिया के सामने नीट परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की, ये परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी, इस योग दिवस होने पर आने वाली परेशानियों के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि योग दिवस के कार्यक्रम सुबह होते हैं सब्कुश सोच विचार कर ही तारीख तय की है। NTA ने भी X पर नई तारीख संबंधी पोस्ट शेयर की है।

अगले साल से CBT मोड पर होगी NEET परीक्षा 

धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया को एक अहम् जानकारी देते हुए कहा कि नीट परीक्षा की मूल जड़ ओएमआर शीट है इसलिए सरकार ने तय किया है कि अगले साल से नीट की परीक्षा CBT बेस्ड होगी यानि नीट अब कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट होगा इससे पेपर लीक होने जैसी समस्या ही नहीं आयेगी और अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं होगी।

CBI कर रही पेपर लीक मामले की जाँच 

उल्लेखनीय है कि 3 मई को हुई नीट की परीक्षा के बाद पिछले दिनों जब राजस्थान में पेपर लीक का मामला सामने आया तो परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे, पेपर लीक ने छात्रों में गुस्सा भर दिया,  विरोध शुरू हो गया और सरकार से सवाल जवाब शुरू हो गए इस बीच  एनटीए ने 12 मई को नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया और पेपर लीक मामले की जाँच सीबीआई को सौंप दी, सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21 जून को होगी NEET की परीक्षा 

परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों के मन में कई सवाल थे, विपक्षी पार्टियाँ भी छात्र हितों का हवाला देते हुए सरकार पर हमलावर रही हालांकि एनटीए ने परीक्षा रद्द करने के फैसले के साथ ही कई बातें स्पष्ट कर दी थी फिर भी आज मीडिया के सामने केंद्रीय मंत्री ने इसे दोहराया, धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की फ़ीस सरकार लौटाएगी और 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा, अभ्यर्थियों को अलग से आवेदन भी नहीं करना होगा।

परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाई 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,  परीक्षा रद्द होने के दिन ही एनटीए ने छात्रों की फीस वापस करने की घोषणा कर दी थी, हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने बताया एनटीए ने छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर दोबारा चुनने के लिए एक सप्ताह का समय देने का फैसला किया है।  विद्यार्थियों की सुविधा और समय की कमी को ध्यान में रखते हुए, एनटीए ने परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाने का निर्णय लिया है। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित परीक्षा अब शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

मौसम को देखते हुए वैकल्पित व्यवस्था पर भी ध्यान 

उन्होंने यह भी कहा कि इस परीक्षा के एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों को 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे, केंद्र सरकार छात्रों के लिए परिवहन सुविधाओं की व्यवस्था के संबंध में राज्यों से बात करेगी और मैं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्रियों से भी बात करूंगा ताकि इस बार नीट परीक्षा के दौरान छात्रों को परिवहन में कम से कम कठिनाई हो, उन्होंने बताया कि एनटीए 21 जून को मौसम में बदलाव को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार कर रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews