24 घंटों में देश में 3 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले, तीन हजार से ज्यादा मौतें

कोरोना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों (corona cases) और उसकी वजह से हो रही मौतों ने पूरे देश में त्राहि-त्राहि मचा दी है। कोरोना जैसे नरसंहार पर उतारू है।देश में पिछले 24 घण्टों में साढ़े तीन लाख से ज़्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं करीब 3 हजार से ज़्यादा लोग इस वायरस के चलते अपने जीवन से हाथ धो बैठे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (central health ministry) के आंकड़ों (figures) के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में 3,68,147 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 3,417 लोगों की मौत (death) हुई है। अच्छी खबर ये है कि बीते 24 घंटों में 3,00,732 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

यह भी पढ़ें… हितग्राहियों को सुविधा, निशुल्क राशन वितरण व्यवस्था में बदले नियम, अब इस तरह मिलेगा अनाज

बीते कई हफ्तों से लगातार भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मामलों में निरंतर तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में एक दिन ऐसा भी था जब भारत में कोरोना मामलों ने 4 लाख का आंकड़ा पार कर दिया था। हालांकि दो दिन से मामले 4 लाख से कम ही रिकॉर्ड किए जा रहे हैं जिसको मामूली गिरावट के रूप में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें… बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन पर बोले सीएम शिवराज- 3 सीट से 76 होना भी चमत्कार है

जनवरी से लगातार वैक्सिनेशन के बावजूद देश में कोरोना ने भयावह माहौल कर रखा है। देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,99,25,604 पहुंच गया है वहीं ताजा सक्रिय मामलों की संख्या 34,13,642 है। अब तक देश मे कोरोना से 2,18,959 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews