करीना कपूर के व्यवहार से क्षुब्ध हुए नारायण मूर्ति, फ्लाइट की घटना सुनाते हुए दी अहम सीख

करीना कपूर के व्यवहार से क्षुब्ध हुए नारायण मूर्ति, फ्लाइट की घटना सुनाते हुए दी अहम सीख

Narayan Murthy upset with Kareena Kapoor’s behavior : इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति करीना कपूर से खफ़ा हैं। वे कानपुर आईआईटी के एक इवेंट में पहुंचे थे और वहां छात्रों को बता रहे थे कि हमेशा अपने अहंकार पर काबू रखना चाहिए। इसी दौरान उन्होने एक वाकया बताया कि कैसे वो करीना कपूर के व्यवहार को देखकर हैरत में पड़ गए थे।

उन्होने बताया कि ‘मैं लंदन से लौट रहा था और फ्लाइट में मेरे बगल में करीना कपूर बैठी थीं। बहुत सारे लोग उनके पास आए और उन्हें हैलो कहा। लेकिन उन्होने इसपर रिएक्ट करना तक जरुरी नहीं समझा। मैं थोड़ा हैरत में पड़ गया। मेरे पास जो भी आया मिलने के लिए, मै खड़ा हुआ और उनसे बात की। बस एक या आधा मिनट की बात, वे आपसे यही चाहते हैं।’ इस बीच उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने बीच में टोककर कहा कि ‘उनके लाखों फैन्स होंगे और हो सकता है वे थक कई हों। नारायण मूर्ति के 10 हजार फॉलोअर्स हो सकते हैं, लेकिन फिल्म अभिनेत्री के लाखों चाहने वाले होते हैं।’

इसपर नारायण मूर्ति ने कहा कि मुद्दा ये नहीं है। उन्होने कहा कि अगर कोई आपके प्रति सम्मान और प्रेम जाहिर करता है तो आपको भी उसे किसी न किसी रूप में वो लौटाना चाहिए। इसके बात उन्होने छात्रों से कहा कि यही वो तरीके हैं जिनसे आप अपने अहंकार को कम कर सकते हैं। नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति हमेशा अपनी सादा जीवनशैली और सामाजिक कार्यो के लिए जाने जाते हैं। और ये कहावत भी पूरी तरह सही है कि पेड़ों से लदा फल हमेशा झुका हुआ होता है। अब करीना कपूर ने जिस तरह क्या व्यवहार किया, ये उनकी मिज़ाज और उस समय की मन:स्थिति पर भी निर्भर करता है। लेकिन यहां सबसे जरुरी है नारायण मूर्ति की दी हुई सीख..अपने अहंकार पर काबू रखा जाए। यदि हम जीवन में इन छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों को अपना लेते हैं तो एक अच्छे मनुष्य बनने की दिशा में कुछ कदम और आगे बढ़ाते हैं और यही बात नारायण मूर्ति भी समझाना चाह रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews