National Highway Projects: देश को मिलेंगे 8 नेशनल हाइवे, आगरा-ग्वालियर के बीच 6 लेन को मंजूरी, पढ़ें यह खबर

National Highway Projects: यातायात को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से 936 किलोमीटर लंबाई के 8 हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी गई है।
National Highway Projects: देश को मिलेंगे 8 नेशनल हाइवे, आगरा-ग्वालियर के बीच 6 लेन को मंजूरी, पढ़ें यह खबर

National Highway Projects: भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से 8 नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी गई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दिखाई गई है।

जानकारी के अनुसार यह परियोजना 936 किलोमीटर लंबाई के 8 हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर के निर्माण का प्रावधान करती है, जिसकी अनुमानित लागत 50,655 करोड़ रुपये है।

दरअसल केंद्रीय सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में बताया कि इन परियोजनाओं का मुख्य लक्ष्य पूरे देश में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना, लॉजिस्टिक्स को अधिक प्रभावी बनाना और यातायात की भीड़भाड़ को कम करना है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इन परियोजनाओं को ब्राउनफील्ड साइट्स से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे भूमि अधिग्रहण को न्यूनतम किया जा सके और निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो सके।

भूमि अधिग्रहण की योजना

वहीं सरकार ने इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण को न्यूनतम रखने का प्रयास किया है। इसके लिए, जहां भी पहले से भूमि उपलब्ध है, उसका उपयोग प्राथमिकता से किया जाएगा। इस नीति से भूमि अधिग्रहण में होने वाले खर्च और समस्याओं को भी कम किया जा सकेगा।

प्रमुख परियोजनाएं

-आगरा-ग्वालियर 6 लेन रोड
-खड़गपुर-मोरेग्राम कॉरिडोर
-कानपुर रिंग रोड
-गुवाहाटी रिंग रोड
-लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिंग रोड
-अयोध्या में रिंग रोड
-पुणे-नासिक 8-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की जानकारी अपने ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत के बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी और देश के विकास को गति देगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews