Toll Tax: हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, आज से लागू हुई नई दरें, जानें टोल टैक्स में क्यों की गई बढ़ोतरी?

NHAI ने टोल टैक्स में 3-5 फीसदी इजाफा किया है। वहीं, बढ़े दर पर टोल टैक्स का भुगतान सोमवार, 3 जून जनता को करना पड़ेगा।
NHAI

Toll Tax: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से आम जनता को झटका लगा है। दरअसल, NHAI ने देश में टोल टैक्स में इजाफा कर दिया है। अब नए दरों से जनता को टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा, जिसमें औसतन 5 फीसदी तक इजाफा किया गया है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

ये है बढ़ोतरी की वजह

NHAI ने टोल टैक्स में 3-5 फीसदी इजाफा किया है। वहीं, बढ़े दर पर टोल टैक्स का भुगतान सोमवार, 3 जून जनता को करना पड़ेगा। वहीं, NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नया उपोगकर्ता शुल्क 3 जून से देश भर में लागू हो जाएगा। साथ ही टोल टैक्स में होने वाला परिवर्तन थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में जुड़ी दरों को संशोधित करने की वार्षिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

1 अप्रैल को होना था लागू

आपको बता दें हाईवे उपयोगकर्ता शुल्क का संसोधन 1 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। वहीं, अब लोकसभा के सातों चरण की चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, जिसकी वजह से यह नियम 3 जून से लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि देश भर के नेशनल हाईवे पर तकरीबन 855 टोल प्लाजा है। इन टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 के मुताबिक उपोयगकर्ता शुल्क लागू किया जाता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews