IRCTC के साथ कीजिये उत्तर भारत देवभूमि दर्शन, यहां देखिये पूरा शेड्यूल

IRCTC के साथ कीजिये उत्तर भारत देवभूमि दर्शन, यहां देखिये पूरा शेड्यूल

IRCTC North India Devbhoomi Darshan : गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक नजर आईआरसीटीसी के इस शेड्यूल पर जरूर डालिए। IRCTC ने उत्तर भारत में स्थित ऐसे स्थलों के पर्यटन का प्रोग्राम बनाया है जिसे देवभूमि भी कहा जाता है। आइये आगे पूरे शेड्यूल के बारे में जानते हैं ….

11 जून को वडोदरा से चलेगी स्पेशल ट्रेन 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने उत्तर भारत के धार्मिक पर्यटन स्थलों को दिखाने का एक शानदार टूर बनाया है, टूर 7 दिन 6 रात का होगा जो वड़ोदरा रेलवे स्टेशन से शुरू होगा, यात्रियों को लेकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 11 जून 2023 को जाएगी।

ये रहेंगे बोर्डिंग और डी बोर्डिंग स्टेशन 

उत्तर भारत देवभूमि दर्शन यात्रा में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, माता वैष्णोदेवी जैसे विश्व प्रसिद्द डेस्टिनेशन कवर होंगे, इस टूर के लिए रेलवे ने वड़ोदरा, नदियाड, आनंद, साबरमती बीजी, कलोल, मेहसाना, उंझा और पालनपुर जंक्शन को बोर्डिंग एवं डी बोर्डिंग स्टेशन बनाया है।

इतना लगेगा प्रति व्यक्ति किराया 

इस टूर का किराया 16,300/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है, यदि आप इस टूर में शामिल होना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9321901849, 9321901851, 9321901852 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं और टिकट बुकिंग करा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews