राज्य सरकार की पहल, अब सरकारी अस्पतालों में तत्काल मिलेगी पैथालॉजी रिपोर्ट, प्रक्रिया पर काम जारी

अब से उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को अब पैथोलॉजी रिपोर्ट अब तत्काल मिलेगी इसके आदेश कर दिए गए हैं, उप मुख्यमंत्री ने कहा ये आदेश सभी पीएससी सभी सीएससी पर भी लागू रहेगा।
hospital

UP Health News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छी सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए प्रयत्नशील है, अब सरकार ऐसी व्यवस्था शुरू करने वाले है कि मरीजों के परिजनों को अस्पताल में तुरंत ही पैथोलॉजी की जाँच रिपोर्ट तत्काल मिल जाएँ।

पैथोलॉजी रिपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि ये कई बार देखने में आया है कि सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों की पैथोलॉजी रिपोर्ट उन्हें समय पर नहीं मिल पाती जिससे कभी कभी उनके इलाज में परेशानी आती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, राज्य सरकार ने इस पर एक फैसला लिया है।

सरकारी अस्पतालों में तत्काल मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट 

उन्होंने बताया है कि अब से उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को अब पैथोलॉजी रिपोर्ट अब तत्काल मिलेगी इसके आदेश कर दिए गए हैं, उप मुख्यमंत्री ने कहा ये आदेश सभी पीएससी सभी सीएससी पर भी लागू रहेगा , उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए हीट स्ट्रोक से निपटने के इंतजाम भी सरकारी अस्पतालों में किये गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews