
Rajasthan IFS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में तबादला एक्सप्रेस तेजी से चल रही है। आए दिन आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। इसी कड़ी में अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने मंगलवार रात 44 भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले किए है, इनके अलावा 7 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में वन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।
इन अफसरों क हुआ तबादला
- अरिन्दम तोमर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त, जयपुर का जिम्मा सौंपा गया है. जबकि शिखा मेहरा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एफ.सी.ए., जयपुर एवं नोडल आफिसर (एफसीए), जयपुर बनाया गया है।
- उदय शंकर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) एवं प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, जयपुर, राजेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जयपुर, के. सी. ए. अरूण प्रसाद को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, (प्रबोधन एवं मूल्यांकन) जयपुर।
- राजीव चतुर्वेदी को मुख्य वन संरक्षक जयपुर, पी. काथिरवेल को मुख्य वन संरक्षक भरतपुर, एस. आर. वेंकटेश्वर मूर्थी को मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उदयपुर, डॉ. चंदा राम मीणा को मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बन्दोबस्त जयपुर।
- अनूप के. आर. को मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, रणथम्भौर बाघ परियोजना सवाईमाधोपुर और रूप नारायण मीणा को सदस्य सचिव, राजस्थान जैव विविधता मण्डल जयपुर ,राम करन खेरवा को कोटा का मुख्य वन संरक्षक ,महेश चन्द गुप्ता को जयपुर में मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता एवं जांच) मुख्यालय।
- हनुमान राम को बीकानेर का मुख्य वन संरक्षक नियुक्त ,शारदा प्रताप सिंह को अजमेर का मुख्य वन संरक्षक, बेगा राम जाट को जोधपुर में मुख्य वन संरक्षक व वन्यजीव, राज कुमार जैन को जोधपुर में मुख्य वन संरक्षक, सुनील को उदयपुर में वन संरक्षक (प्रबोधन एवं मूल्यांकन)।
- डॉ. टी. मोहन राज को जयपुर में वन संरक्षक (वन्यजीव), बीजो जॉय को मुकुन्दरा का वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक व हिल्स टाईगर रिजर्व कोटा, कपिल चन्द्रावल को संयुक्त परियोजना निदेशक, राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना (आर.एफ.बी.पी.) जयपुर और सुदीप कौर को वन संरक्षक (समन्वय) मुख्यालय जयपुर।
- सुपांग शशी को वन संरक्षक, एफ.पा.आर.पा. जयपुर, सुगना राम जाट को उप वन संरक्षक अजमेर, संग्राम सिंह कटियार को उप वन संरक्षक, जयपुर विकास प्राधिकरण, मोनाली सेन को विशिष्ठ शासन सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग जयपुर, अजय को उप वन संरक्षक उदयपुर।
- देवेन्द्र प्रताप जागावत को उप वन संरक्षक वन्यजीव जयपुर, संजय प्रकाश भादू को उप परियोजना निदेशक, राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना जयपुर और रमेश कुमार मालपानी उप परियोजना निदेशक, राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना जयपुर।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

