Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली तुर्की की धरती, 4.4 रही तीव्रता

Earthquake In Delhi

Earthquake : तुर्की में एक बार फिर भूकंप के झटको से धरती हिल गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह 4:14 पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई। जैसे ही भूकंप के झटके लोगों को तो कई लोग घर से बाहर आ गए गए क्योंकि डेढ़ महीने पहले ही भूकंप की वजह से 50 हजार लोगों की जान तुर्की में चली गई। इस वजह से लोगों के मन में दशहत बैठा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आज आए भूकंप से किसी को भी कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। सभी लोग सुरक्षित है। इस भूकंप को लेकर अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण द्वारा बताया गया है कि भूकंप का केंद्र तुर्की के सिविरिस शहरके 11 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण में था। इस भूकंप से पहले 6 फरवरी के दिन भीषण भूकंप आया था। जिसने सभी का दिल दहला कर रख दिया था।

इतना ही नहीं आज आए भूकंप के झटकों से पहले तुर्की के अफसिन शहर में तेज झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र दक्षिण पश्चिम में 23 किलोमीटर दूर था। जिसकी तीव्रता 4.0 रिक्टर स्केल मापी गई थी। वह भूकंप भी सुबह 4:25 पर आया था। हालांकि उससे किसी को जान माल की हानि नहीं हुई थी। लेकिन जो भूकंप 6 फरवरी आया था उसमें करीब 50,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इतना ही नहीं 10000 से ज्यादा इमारतें धराशाई हो गई। वहीं एक लाख से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थी। सबसे ज्यादा डरावना और दिल दहला देने वाला था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews