अडानी मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, “अडानी मोदी एक हैं” लिखी विशेष जैकेट पहनकर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी से मीडिया ने जब सवाल किया तो उन्होंने कहा- क्या आप अपनी जाँच कराओगे?  मोदी-अडानी एक हैं, अडानी की जांच मोदी नहीं करा सकते, क्योंकि अगर वो जांच कराएंगे तो खुद उनकी जांच होगी, जो वे कभी नहीं चाहेंगे।
Opposition MP protest

Opposition MP protest Parliament premises: अडानी मुद्दे को लेकर आज एक बार फिर विपक्ष ने हंगामा किया, संसद में इस मुद्दे की मांग कर रहे विपक्ष ने आज प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसद “मोदी अडानी एक हैं, अडानी सेफ हैं” लिखी काली जैकेट पहनकर संसद पहुंचे और उन्होंने संसद परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, आज आठवे दिन भी विपक्ष अडानी मुद्दे पर बात करने के लिए अड़ा रहा, विपक्ष ने विरोध करने का आज अलग ही तरीका अपनाया , राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित इंडी गठबंधन में शामिल कई विपक्षी सांसद काली जैकेट पहनकर संसद आये उसपर अंग्रेजी में लिखा था, “मोदी अडानी एक हैं, अडानी सेफ है।”

अडानी की जांच मोदी नहीं करा सकते : राहुल गांधी 

विपक्षी सांसदों ने मोदी अडानी को जोड़ते हुए खूब नारेबाजी की, और मानव श्रंखला बनाई। राहुल गांधी से मीडिया ने जब सवाल किया तो उन्होंने कहा- क्या आप अपनी जाँच कराओगे?  मोदी-अडानी एक हैं, अडानी की जांच मोदी नहीं करा सकते, क्योंकि अगर वो जांच कराएंगे तो खुद उनकी जांच होगी, जो वे कभी नहीं चाहेंगे।

जैकेट पर लिखा- Modi Adani Ek Hai, Adani Safe Hai

कांग्रेस ने X पर लिखा- INDIA गठबंधन अडानी महाघोटाले पर चर्चा चाहता है, लेकिन मोदी सरकार लगातार इससे भाग रही है। आज संसद परिसर में INDIA के नेताओं ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया, जहां सभी की जैकेट पर लिखा था-Modi Adani Ek Hai, Adani Safe Hai.

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews