राजस्थान इंटेलिजेंस के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी जासूस, कई सालों से कर रहा है मुखबिरी

राजस्थान इंटेलिजेंस के हत्थे चढ़ा पाकिस्तानी जासूस, कई सालों से कर रहा है मुखबिरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान इंटेलिजेंस ने नई दिल्ली से पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस जासूस के पास से पाकिस्तान की ओर से भेजी गई सिम और मोबाइल बरामद किए है। 14 अगस्त को इस जासूस को पकड़ा गया है, लेकिन इसकी गिरफ्तारी की खबर आज आई है।

इंटेलिजेंस डीजी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सूचना आई थी कि भीलवाड़ा में बेमाली निवासी नारायण लाल गाडरी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में बना हुआ है। पूछताछ में नारायण ने खुलासा किया कि दिल्ली में संजय कॉलोनी में रहने वाला भागचंद उसकी मदद कर रहा है। जिसके बाद इंटेलिजेंस ने दिल्ली से इस जासूस को गिरफ्तार किया।

Must Read- लीक हुई फिल्म Brahmastra की कहानी, सामने आया असली विलेन का नाम

भागचंद उपयोग में आने वाले मोबाइल और सिम पाकिस्तान से मंगवाता था और उन्हें अपने नेटवर्क में बांट दिया करता था। सस्ते मोबाइल में सिम डाल कर यह लोग वॉइस या फिर चैट के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को जानकारियां दिया करते थे। जानकारी भेजने के एवज में इन सभी बदमाशों को पैसा मिलता था।

यह सामने आया है कि भागचंद पाकिस्तानी अफसर के संपर्क में रहते हुए जासूसी का काम कर रहा था। उसका जन्म पाकिस्तान में ही हुआ था, लेकिन वह वीजा लेने के बाद परिवार सहित 1998 में दिल्ली शिफ्ट हो गया। 2016 में उसने भारत की नागरिकता ले ली और टैक्सी चलाने और मजदूरी करने का काम करने लगा।

भागचंद के रिश्तेदार और परिजन पाकिस्तान में ही है। इन्हीं के जरिए वह तीन-चार सालों से पाकिस्तानी अफसरों के संपर्क में है। उसी ने नारायण लाल का संपर्क पाकिस्तानी अफसरों से करवाया। जो राजस्थान से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाया करता था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews