आज ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे पीएम मोदी, छात्रों को देंगे गुरु मंत्र, सातवां संस्करण होगा 11 बजे से प्रसारित

Pariksha Pe Charcha PM Modi

PM Modi Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11:00 बजे से छात्रों के बीच परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस चर्चा में पीएम मोदी छात्रों से बातचीत कर आगामी परीक्षाओं में कैसे तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई कर सकते हैं इस बात पर गुरुमंत्र देंगे।इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है कि 29 जनवरी को सुबह 11:00 बजे हुए परीक्षा के तनाव को लेकर छात्रों के बीच सामूहिक चर्चा करेंगे।

2 करोड़ छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन

परीक्षा पर चर्चा’ का कार्यक्रम का आयोजन  दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम से किया जाएगा। यह सातवीं बार होगा जब पीएम मोदी छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे।आपको बता दें 11:00 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए लगभग 2 करोड़ छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है तो वहीं लगभग 15 लाख शिक्षक और अविभावक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। पीएम मोदी शिक्षकों और अभिभावकों से भी संवाद करेंगे।

7वीं बार करेंगे मोदी परीक्षा पर चर्चा

आपको बता दें परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा वर्ष 2018 में की गई थी जिसका मूल उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम कर बेहतर तरीके से परीक्षा देना और बातचीत कर अच्छे और महत्वपूर्ण सुझाव साझा करना था। इसमें छात्र पीएम से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से जुड़ते हैं।इस दौरान पीएम मोदी स्टूडेंस्ट, टीचर्स और पेरेंट्स के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाम और डर को कम करने के मुद्दे पर बातचीत करेंगे व टिप्स शेयर करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews