शाहीन बाग में धरनास्थल के नजदीक फेंका गया पेट्रोल बम

शाहीन बाग में धरनास्थल के नजदीक फेंका गया पेट्रोल बम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ जनता से 22 मार्च 2020 को देशभर में “जनता कर्फ्यू” यानी स्वयं पर नियंत्रण कर घर से बाहर न निकलने की अपील की थी। लेकिन राजधानी दिल्ली में शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाओं की भीड़ जुटी रही। इसी बीच रविवार को शाहीन बाग के पास सीएए और एनआरसी के विरोध में बैठे प्रदर्शनकारियों पर पेट्रोल बम से हमला किया गया।

दरअसल कोरोनावायरस के चलते जनता कर्फ्यू के आह्वान और शाहीन बाग में प्रोटेस्ट खत्म न करने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच करीब करीब आधे घंटे तक मारपीट और गालीगलौज भी हुई, इसी बीच शाहीन बाग धरनास्थल के पास पुलिस बैरीकेट पर किसी ने पेट्रोल बम फेंका, जिससे विस्फोट हुआ। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया और लोगों में अफरातफरी फैल गई।

बता दें कि दिल्ली में लगभग 3 महीने से अधिक समय से शहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देख उनसे बार बार प्रदर्शन को स्थगित करने की अपील की जा रही है। इसी तनातनी के बीच रविवार को ये घटना हुई। हालांकि इस हमले के समय शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी कम थी और किसी को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews