PM Kisan : किसानों के लिए अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते है 17वीं किस्त के 2000! लाभार्थी लिस्ट में फटाफट चेक करें अपना नाम, पैसा मिलेगा या नहीं?

अगर आप भी पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो आपको ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे। 17वीं किस्त कब जारी हो सकती है? क्या इस किस्त के पैसे जून में आ सकते हैं या फिर जुलाई महीने में? इन सभी सवालों के जवाब के लिए आईए जानते है क्या है नया अपडेट
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 17th Installment Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के अन्नदाताओं के लिए चलाई जा रही केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर चार महीने में करोड़ों किसानों को 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। अब तक किसानों को 16 किस्त मिल चुकी है और अब 17वीं किस्त का इंतजार है,लेकिन सवाल ये है कि अगली किस्त कब जारी होगी? आईए जानते है क्या है अबतक की ताजा अपडेट्स……..

जून या जुलाई में आएगी 17वीं किस्त?

पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। फिलहाल आचार संहिता लागू है और मई से जून के बीच लोकसभा चुनाव की वोटिंग होना है, ऐसे में संभावना है कि 4 जून को नतीजे आने के बाद नई सरकार का गठन होने के बाद किस्त जारी हो सकती है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चुनाव आयोग से अनुमति लेकर भी मोदी सरकार जून से पहले मई अंत में किस्त जारी कर सकती है, या फिर जुलाई में किस्त को भेजा जाएगा। फिलहाल फाइनल तारीख को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेंगे 2000 रुपए

  • यदि आप पात्र किसान है और 17वीं किस्त के 2000 रुपए का लाभ पाने चाहते है तो पहले eKYC करवा लें, अन्यथा लाभ नहीं मिलेगा।इसके अलावा भूलेख सत्यापन और आधार से खाते को लिंक भी करना अनिवार्य है,वरना आप 17वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।किसान अपडेट के लिए PM KISAN की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
  • अगर आपने भी योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया है तो आपको अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में जरूर चेक करना चाहिए।ईकेवायसी, भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक ना होने के अलावा गलत बैंक डिटेल के कारण पीएम किसान योजना में आवेदन खारिज हो सकता है, इसलिए जांच कर लें। यदि आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम है तो भी आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।

किसान अब घर बैठे ऐसे कर सकते है eKYC

  • OTP बेस्ड eKYC- किसान PM KISAN Portal और मोबाइल ऐप के जरिए यह eKYC पूरी करा सकते हैं। इसमें आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। अब ‘फार्मर्स कॉर्नर’ सेक्शन में eKYC पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • बायोमैट्रिक बेस्ड eKYC – यह मोड कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) और स्टेट सेवा केंद्र पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड और आधार लिंक्ड फोन नंबर के साथ अपने पास के CSC सेंटर पर जाना होगा। वहां आप बताया गया फॉर्म भरें। वहां, सीएससी ऑपरेटर आपका बायोमैट्रिक बेस्ड eKYC पूरा करा देगा।
  • फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड eKYC– इसमें पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए आप अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आप ऐप स्टोर से पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलकर पीएम किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉग-इन करें। अब आप बेनिफिसरी स्टेटस पेज पर चले जाएंगे। eKYC पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने फेस को स्केन कर लें। इस तरह ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

PM Kisan Yojana लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews