PM Kisan 19th Installment : किसान फटाफट निपटा लें ये 3 बड़े काम, जल्द खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए, जानें कब जारी होगी 19वीं किस्त?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त न अटके तो नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ईकेवायसी करवा लें।इसके अलावा भू-सत्यापन और बैंक खाते से आधार लिंक भी जरूरी है वरना किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana 19th Installment: पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना तीन किस्तों में 6,000 दिए जाते है। यह राशि हर 4 माह में किसानों को 2,000-2000 रुपये करके दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।

अब तक योजना की 18 किस्तें जारी हो चुकी है और अब फरवरी 2025 में 19वीं किस्त जारी होना है।ध्यान रहे अगली किस्त का लाभ तभी मिलेगा जब eKYC, भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक हो। किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है। अब तक मोदी सरकार ने 18 किस्तें जारी कर दी है ।संभावना है कि जनवरी अंत या फरवरी 2025 महीने के पहले सप्ताह में 19वीं किस्त के 2000 रुपए खाते में आ सकते है। इसका लाभ 9.30 करोड़ किसानों को मिलेगा।अधिक जानकारी के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर नजर बनाए रखें।

इन दस्तावेंजों के बिना नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ

किसान जिन्होंने अब तक eKYC और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है और जिनके बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, वे फटाफट ये काम करवा लें अन्यथा उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपके बैंक खाते में DBT का ऑप्शन ऑन नहीं है या बैंक खाते की जानकारी और आधार नंबर गलत हो गया है या आवेदन फॉर्म में गलती हो गई है तो अगली किस्त अटक सकती है।

PM Kisan: कैसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews