पीएम मोदी का कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमला, कहा- “भारत के खिलाफ किसी से ली सुपारी”, पाकिस्तान ने चूड़िया नहीं पहनी बयान पर बोले “पहना देंगे”

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि कोई मुंबई हमले में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहा है, कोई सर्जिकल और एयरस्ट्राइक पर सवाल उठा रहा है।
pm modi

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए बिहार के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा के सारण सीट के लिए जनसभा की। इस दौरान पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने जमकर विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के बहाने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा।

पाकिस्तान को चूड़िया पहना देंगे

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की वोटिंग आज यानी सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी है। वहीं, पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फपुर में एक जनसभा में कांग्रेस नेताओं और विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं के कैसे-कैसे बयान आ रहे हैं। कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे, भाई पहना देंगे। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि अब उनको आटा भी चाहिए, उनके पास बिजली भी नहीं, अब हमें मालूम नहीं है कि उनके पास चूड़िया भी नहीं है।

भारत के परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहते हैं

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि कोई मुंबई हमले में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहा है, कोई सर्जिकल और एयरस्ट्राइक पर सवाल उठा रहा है। साथ ही कहा कि ये गठबंधन वाले तो भारत का परमाणु हथियारों को ही खत्म करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि  जैसे इंडी गठबंधन वालों ने भारत के खिलाफ ही किसी से सुपारी ले ली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews