भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात, पीड़ितों ने बयां किया दर्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार को दिल्ली कार धमाके में घायल हुए पीड़ितों से मिलने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से मिलकर उनकी तबीयत का अपडेट लिया। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस साजिश के पीछे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात, पीड़ितों ने बयां किया दर्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिवसीय भूटान की यात्रा से वापस भारत आ गए हैं। जिसके बाद वे सीधे दिल्ली कार धमाके (Delhi Car Blast) में घायल हुए पीड़ितों से मिलने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी। PM मोदी ने अस्पताल में पहुंचते ही घायलों से मिलकर उनकी तबीयत का अपडेट लिया। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस साजिश के पीछे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने डॉक्टरों से ली जानकारी

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और अधिकारियों ने मरीजों के उपचार की पूरी जानकारी दी। पीएम मोदी LNJP अस्पताल में करीब 20-25 मिनट तक रहे, इस दौरान उन्होंने घायलों से किसी भी तरह की और सहायता के बारे में भी पूछताछ की। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी पीड़ितों से मुलाकात कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि LNJP अस्पताल गया और दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा!

गौरतलब है कि 10 नवंबर की शाम को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुंडई i20 कार में हुए ब्लास्ट में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की जांच कर रही है। धीरे-धीरे कई खुलासे हो रहे हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews