आज B20 समिट को संबोधित करेंगे PM मोदी, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है उद्देश्य

PM Modi in Ratlam

B20 summit: भारत में इस समय b20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संबोधित करेंगे जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। इस बैठक में व्यापार जगत में काम करने वाले लोगों को एक ही मंच पर लाकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बैठक को संबोधित किया जहां उन्होंने भारत को प्रतिभा का भंडार कहां है।

PM Modi का ट्वीट

B20 समूह की बैठक के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 27 अक्टूबर 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे मैं इस सम्मेलन को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत के लोगों को उनकी जगह पर एकत्रित करने का काम कर रहा है। आर्थिक विकास के उद्देश्य से यह बहुत महत्वपूर्ण है।

क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कैसी प्रयोगशाला है जो पूरे विश्व के कल्याण के बारे में सोचता है और कदम उठाता है। वसुदेव कुटुंबकम के जरिए भारत का एक मात्र उद्देश्य विश्व कल्याण और मान्यता की भलाई करना है। हमारे देश में प्रतिभा का एक भंडार छिपा हुआ है।

इस दौरान मंत्री ने शिक्षा के महत्व पर भी बात की और कहा कि शिक्षा एक ऐसा दीपक है जो लोगों के जीवन में उजाला लाने का काम करता है। यहां उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि यह नीति भारतीय मूल्य पर आधारित है जो बच्चों को 21वीं सदी के लिए तैयार कर रही है। मानव शिक्षा नीति के तहत उठाए जा रहे विभिन्न कदम मातृभाषा में शिक्षा, कौशल क्षेत्र, कौशल एकीकरण जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शगुन उन्होंने व्यापार जगत से भी जुड़ा और कहा कि शिक्षित युवाओं को आगे चलकर अच्छी नौकरियों की आवश्यकता होती है इसलिए इन दोनों क्षेत्र में बेहतरीन इंटरफेरेंस स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

तेजी से बढ़ रहा भारत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की विविधता, लोकतंत्र और यहां रहने वाले लोग ही इसकी असली ताकत है। डिजिटलीकरण से लेकर खाद्य, सुरक्षा और कृषि समय तमाम क्षेत्रों में भारत प्रगतिशील तरीके से कम कर रहा है। व्यवसायों को बढ़ाने और उनमें स्थिरता लाने के तमाम प्रयास किया जा रहे हैं। अपने व्यापक सिद्धांतों के जरिए ये वैश्विक विकास को गति देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews