
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और यूपी दौरे पर हैं। जहां वो अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के होंगली में डोनी पोलो एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जिसकी नींव साल 2019 को रखी गई थी। जिसे कुल 640 करोड़ रुपए की लागत से बनाकर तैयार किया गया है।
इस एयरपोर्ट की सबसे खास बात यह है कि यहां सभी मौसम में ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें 2300 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम यानि ILS लगाया गया है जो कि एक ऐसा सिस्टम है जिसमें विमान के उड़ान पट्टी पर पहुंचते ही सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा, जिससे हादसों को कम किया जा सकता है। बता दे कि यह एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है जो कि राज्य के लिए पहली और बड़ी सौगात है।
इसके साथ ही पीएम मोदी 600 मेगावाट वाले कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन का भी लोकार्पण करेंगे। जहां से वो सीधे योगी के गढ़ यानि उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वो ‘काशी-तमिल संगमम’ का उद्घाटन करेंगे। यहां पर तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से 2500 डेलिगेट्स काशी आएंगे। इस संगमम का मुख्य उद्देश्य यह है कि तमिलनाडु एवं काशी के बीच जितनी प्राचीन कड़ियां है, उनकी तलाश की जाए। जिसके बाद उसे एक उत्सव का रुप दिया जाए। इससे भारत की खासकर दक्षिण भारत और विश्व प्रसिद्ध काशी की संस्कृति बनी रहे। यह संगमम 16 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्री समेत अन्य कई बड़े नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की भारी बल तैनात है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले कई राज्यों का दौरा कर उन्हें कई बड़ी सौगातें दे चुके हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है। साथ ही, आम लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

