BJP का मिशन बंगाल, सिंगूर रैली में PM मोदी बोले ‘खत्म होगा जंगलराज’, TMC ने किया पलटवार 

हुगली जिले के सिंगूर में पीएम नरेंद्र मोदी ने 800 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ममता सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने बिहार में जंगलराज रोका, अब पश्चिम बंगाल भी मेगा-जंगलराज को अलविदा कहने के लिए तैयार है।"
PM Modi

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन रहा। उन्होंने सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिसमें जयरामबती-बारोगपीनाथपुर-मयनापुर रेल लाइन और विस्तारित पोर्ट सिस्टम शामिल हैं। नागरिकों को इसकी बधाई भी दी। इसके तृणमूल कांग्रेस और ममता सरकार पर जमकर हमला भी बोला।

बालगढ़ में विस्तारित पोर्ट गेट सिस्टम का उद्घाटन किया गया। वाटर ट्रांसपोर्ट टर्मिनल और एक रोड ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री ने किया। जिसका उद्देश्य भारी माल की आवाजाही को भीड़भाड़ वाले शहरी कॉरिडोर से हटाकर कार्गो निकालने की क्षमता को पहले से बेहतर बनाना है। इससे कोलकाता शहर में सड़क सुरक्षा बढ़ेगी गाड़ियों की भीड़ और प्रदूषण भी कम होगा। आमजन, उद्योग और किसानों को भी लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में एक स्टेट ऑफ आर्ट इलेक्ट्रिक कैटामारन लॉन्च किया। वहीं जयरामबाती बारोगोपीनाथपुर-मायापुर नई रेल लाइन तारकेश्वर और विष्णुपुर नई रेल प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है। मायापुर और जयरामबाती के बीच नई ट्रेन सर्विस भी शुरू की गई है।

पिछले 24 घंटे रेल कनेक्टिविटी के लिए शानदार- पीएम मोदी 

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते समय प्रधानमंत्री ने कहा कि, “पश्चिम बंगाल में रेल कनेक्टिविटी के लिए पिछले 24 घंटे बहुत अच्छे रहें। शायद पिछले 100 सालों में 24 घंटे में इतना काम नहीं हुआ होगा।”  इसके अलावा उन्होंने पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की क्षमता को बढ़ाने के लिए किए गए निवेश की चर्चा भी की।

टीएमसी पर पीएम मोदी का हमला 

रविवार को सिंगूर रैली के दौरान पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाएं। बंगाल में उन्होंने कहा कि, “यह जरूरी है कि बंगाल में टीएमसी के जंगल राज को खत्म किया जाए और बीजेपी के सुशासन को लाया जाए। इसलिए हम ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे।”

उनका फोकस महिलाओं और युवाओं पर रहा। पीएम मोदी ने कहा, “तृणमूल शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं है। एजुकेशन सिस्टम पर माफियओं का कब्जा है।  जब तक बंगाल में टीएमसी का शासन रहेगा। आपके बच्चे सुरक्षित नहीं रहेंगे। आपका हर एक वोट यह सुनिश्चित करेगा की संदेशखाली जैसी घटनाएं न हो और हजारों शिक्षकों की नौकरी न जाए।”

आगे कहा, “बीजेपी ने बिहार में जंगल राज की वापसी को रोका। अब टीएमसी के मेगा जंगल राज को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं। प्रत्येक व्यक्ति 15 साल के जंगल राज को खत्म करना चाहता है।” इसके अलावा पीएम मोदी ने टीएमसी पर केंद्रीय सरकार की योजनाओं को बंगाल तक पहुँचने से रोकने का आरोप लगाया। दिल्ली का उदाहरण भी दिया।

उन्होंने कहा, “हम दिल्ली में पिछली सरकार को गरीबों के मुफ़्त इलाज के लिए हम आयुष्मान स्कीम को लागू करने को कह रहे थे। लेकिन उन्होंने नहीं सुना। अब दिल्ली वासियों को इसका लाभ मिल रहा है। इस तरीके से बंगाल के लोग भी टीएमसी की क्रूर सरकार को सबक सिखाएंगे।”

तृणमूल कांग्रेस का पलटवार 

प्रधानमंत्री के आरोपों को टीएमसी ने भी पलटवार किया है। कहा कि, “दिल्ली में जहरीली हवा, इंदौर में दूषित पानी से मौतें, रिकॉर्ड बेरोजगारी, बेकार इंफ्रास्ट्रक्चर, गिरता रुपया, आसमान छूती महंगाई, नाकाम विदेश नीति और आत्महत्या करने को मजबूर युवा। क्या यही प्रधानमंत्री का गर्व है?”  आगे टीएमसी ने कहा, “आप कहते हैं हम केंद्र की योजनाएं लागू नहीं करना चाहते हैं। लेकिन आप हमसे इतनी नफरत करते हैं कि 1.96 लाख करोड़ रुपये रोक दिए दिए हैं। जिससे लोगों को परेशानी हुई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews