केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लगी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर मुहर, मिलेगी सब्सिडी, होगी बिजली बिल में बचत, देखें खबर

PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इसके बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 1 करोड़ घरों में सोलर सिस्टम इनस्टॉल किया जाएगा, जिससे उन्हें 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिल सकेगा। दरअसल, पीएम मोदी ने 22 जनवरी 2024 को इसकी घोषणा की थी, जिसपर आज मुहर लग गई है।

बता दें कि पहले इस योजना का नाम पीएम सूर्योदय योजना था। वहीं, इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी भी दी जा रही है जोकि लाभार्थी के खाते में सीधे आ जाएगी। बता दें कि इस योजना में सरकार द्वारा 75,021 करोड रुपए निवेश किया जा रहा है। इस योजना के जरिए करीब 17 लाख युवाओं को मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, सेल्स, O&M सहित अन्य कार्यक्षेत्रों में डायरेक्ट नौकरी के अवसर मिलेंगे।

इनको मिलेगा लाभ

इस योजना को लेकर कुछ नियम कानून बनाए गए हैं। जिसके तहत केवल भारतीय निवासी ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही उनकी वार्षिक आय डेढ़ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी

  • 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30,000 सब्सिडी
  • 2 किलोवाट सिस्टम के लिए 60,000 सब्सिडी
  • 3 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम के लिए 78,000 सब्सिडी

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • बिजली बिल
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे करें आवेदन

  • इसका लाभ उठाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • फिर बिजली उपभोक्ता नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल डालें।
  • इस प्रकिया के बाद एक नया फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार रूप टॉप सोलर पैनल के लिए अप्लाई करें।
  • फिर आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा।
  • अब आप डिस्कॉम के साथ रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से प्लांट को इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • आखिर में प्लांट डिटेल के साथ नेट मीटर के लिए भी आवेदन करना होगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews