प्रयागराज में कंडक्टर पर हमला करने वाले छात्र की पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Student

UP Crime : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार को यहां एक छात्र ने बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया था। उसकी तलाश में गई पुलिस पर भी छात्र ने हमला कर दिया और पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये है घटना

ये घटना शुक्रवार की है जब बीटेक का छात्र लारैब हाशमी सिटी इलेक्ट्रिक बस में सफर कर रहा था। यहां किराए के पैसों को लेकर उसका कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के साथ विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर छात्र ने कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे जिहादी नारे भी लगाए और फिर बस से उतरकर फरार हो गया। इस हमले में कंडक्टर को बुरी तरह चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद आरोपी छात्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया जिसमें उसके द्वारा कहा गया कि उसे इस घटना का बिलकुल अफसोस नहीं है। उसने इस वीडियो में ये भी कहा कि वो किसी से डरता नहीं है और कोई ये न समझे की मुसलमान डर जाएगा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

इस घटना के बाद जब पुलिस आरोपी छात्र को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की और टीम पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें आरोपी छात्र के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि आरोपी ने अपने वीडियो में जिस तरह की बातें कही है वो धार्मिक वैमनस्य फैलाने वाली है और इस तरह की बातों के बाद पुलिस ये जांच भी कर रही है कि कहीं उसके तार किसी आतंकी संगठन से तो नहीं जुड़ा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews