Police Promotion 2024 : 14361 पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला उच्चतर प्रभार, वेतनमान में भी होगी वृद्धि, गृह विभाग का नोटिफिकेशन जारी

police promotion

Bihar Police Promotion 2024 : बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने हजारों पुलिस कर्मचारियों और अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। बिहार सरकार ने 14000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों अफसरों को तोहफा दिया गया है। गृह विभाग के आदेश ते तहत 14361 कर्मचारियों और अफसरों में 905 को इंस्पेक्टर ,4826 को दारोगा, 2893 को सहायक अवर निरीक्षक और 1651 को हवलदार आदि में उच्चतर प्रभार दिया गया है। पदोन्नति के साथ राज्य सरकार ने इन कर्मियों व अधिकारियों के वेतन में भी वृद्धि की है, इस संबंध में गृह विभाग ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

इन पुलिसकर्मियों को भी जल्द मिलेगी अच्छी खबर

बिहार गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, वितंतु, परिवहन इंस्पेक्टर और हवलदार के आलावा चालक संवर्ग में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों अधिकारियों को उच्चतर प्रभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अब सिर्फ परिचारी और लिपिक संवर्ग वर्ग में कार्यकारी प्रभार दिया जाना बाकी है, जो प्रक्रियाधीन है। डीएसपी के पद पर उच्चतर प्रभार दिए जाने का मामला गृह विभाग के स्तर पर लंबित है।

इन आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी

  • बिहार गृह विभाग ने आठ आईपीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी है।
  • इसमें भावरे दीक्षा को पटना, कोटा किरण कुमार को मुजफ्फरपुर, मोहिबुल्लाह अंसारी को सारण, शैलेश सिंह को मुंगेर, अतुलेश झा को पूर्णिया, अभिनव कुमार को भागलपुर, दिव्यांजली जायसवाल को नालंदा और शिवम धाकड़ को गया जिला आवंटित किया गया है।
  • बिहार कैडर के 8 ट्रेनी आईपीएस 30 सप्ताह के व्यवसायिक प्रशिक्षण पर भेजे गए हैं। इस अवधि में 12 सप्ताह तक अफसर ग्रामीण क्षेत्रों के थाना के भी प्रभार में रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews