पटना रेलवे स्टेशन के डिस्प्ले स्क्रीन पर 3 मिनिट तक चला Porn Video, FIR दर्ज

पटना रेलवे स्टेशन के डिस्प्ले स्क्रीन पर 3 मिनिट तक चला Porn Video, FIR दर्ज

Porn video at Patna railway station : रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही, यात्रियों का जमावड़ा, खाने पीने के स्टॉल, किताबों खिलौनों की दुकानें और डिस्प्ले स्क्रीन पर रेलगाड़ियों की जानकारी तो हमने बहुत देखी है। लेकिन क्या कोई कल्पना कर सकता है कि ट्रेन नंबर, कोच की पोजिशन और समय बताने वाले डिस्प्ले स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगे। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर।

रविवार सुबह पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर सामान्य दिनों की तरह नजारा था। बड़ी संख्या में यात्री अपनी अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी रेलवे की तरफ से लगाए गए डिस्प्ले स्क्रीन पर अचानक ही पोर्न क्लिप चलने लगी। ये करीब 3 मिनिट तक चलती रही और जिस जिसने भी इसे देखा, हैरान परेशान रह गया। उस समय वहां बच्चे, बुजुर्गों सहित कई परिवार थे और ये स्थिति सभी को असहज करने वाली थी। इसके बाद वहां मौजूद कई लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। रेलवे सुरक्षा बल ने हस्तक्षेप करते हुए इसे रूकवाया लेकिन तब तक कई लोग इसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर चुके थे।

अब इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और कई यूजर्स ने इनमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ रेल मंत्रालय और अधिकारियों को भी टैग कर दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा दत्ता कम्युनिकेशन नाम की एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी एजेंसी के पास स्क्रीन पर विज्ञापन और सूचनाएं चलाने की जिम्मेदारी है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने इस एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और उसका कॉन्ट्रेक्ट भी खत्म दिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews