असम दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंंने राजधानी गुवाहाटी में स्थित राज्य के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।
PM Modi Visit Assam Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को दो दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंंने राजधानी गुवाहाटी (Guwahati) में स्थित राज्य के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

असम में बिना रुके बह रही विकास की धारा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि असम की मिट्टी से मेरा लगाव, यहां के लोगों का प्यार और स्नेह, और खासकर असम और नॉर्थईस्ट की माताओं और बहनों का प्यार, मुझे लगातार प्रेरित करता है, नॉर्थईस्ट के विकास के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। आज असम के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। जैसे राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी निरंतर बहती है, वैसे ही भाजपा की डबल इंजन सरकार में यहां विकास की धारा बिना रुके बह रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आधुनिक हवाईअड्डे की सुविधाएं और एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी राज्य के लिए नई संभावनाओं और मौकों के द्वार का काम करते हैं। जब आप यह सब होते हुए देखते हैं, तो आप यह भी कहते हैं कि असम में आखिरकार न्याय मिलना शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार के लिए, असम और नॉर्थईस्ट का विकास उसके एजेंडा में नहीं था।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने असम और नॉर्थईस्ट को विकास से दूर रखने का पाप किया था और देश को इसकी एकता, सुरक्षा और अखंडता के मामले में बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। कांग्रेस सरकारों के दौरान हिंसा का दौर दशकों तक फला-फूला। जिसकी वजह से दशकों तक इस पूरे क्षेत्र की उपेक्षा हुई। उन्हें आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे या हाईवे की जरूरत नहीं समझी गई।

कांग्रेस ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए धार्मिक तुष्टिकरण की रचीं साजिशें – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि गोपीनाथ बोरदोलोई ने आजादी से पहले असम को बचाया था, लेकिन उनके बाद कांग्रेस ने फिर से राज्य विरोधी, देश विरोधी काम शुरू कर दिए। कांग्रेस ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए धार्मिक तुष्टिकरण की साजिशें रचीं। बंगाल और असम में घुसपैठियों को खुली इजाजत दी गई जो उनका वोट बैंक थे। इन जगहों की डेमोग्राफी बदल दी गई। इन घुसपैठियों ने हमारे जंगलों और जमीनों पर कब्जा कर लिया। नतीजा यह हुआ कि पूरे असम राज्य की सुरक्षा और पहचान दांव पर लग गई। आज सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार असम के संसाधनों को इस गैर-कानूनी और देश विरोधी कब्जे से आजाद कराने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews