प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की करेंगे समीक्षा

पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस दौरान पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात और उसकी वजह से देश में पैदा हुई परिस्थतियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा और उनकी समीक्षा होने की संभावना है।
PM Modi

पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के कारण गहराते वैश्विक ऊर्जा संकट और व्यापार मार्गों पर पड़ रहे असर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 27 मार्च 2026 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस मीटिंग का उद्देश्य मिडिल ईस्ट जंग के तनाव को देखते हुए राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करना है।

ईंधन और गैस सप्लाई पर हो सकती है चर्चा

बता दें कि पश्चिम एशिया तनाव का भारत पर न्यूनतम असर पड़े, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में देश में ईंधन और गैस सप्लाई पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री ईंधन और गैस आपूर्ति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

काफी महत्वपूर्ण है यह बैठक?

बता दें कि यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि देश में ईंधन और एनपीजी को लेकर वर्तमान में जो हालात दिखाई दे रहे हैं उनका सामाना करने के लिए कोई नई रणनीति बन सकती है। इसके साथ ही इस संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्रियों की राय लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में वैश्विक अनिश्चितता के बीच देश में स्थिरता बनाए रखने के उपायों पर भी चर्चा हो सकती है।

मध्य पूर्व तनाव पर प्रधानमंत्री मोदी दोनों सदनों को कर चुके संबोधित

पश्चिम एशिया के बढ़ते संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं और पश्चिम एशिया के कई नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने संसद के दोनों सदनों को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया के हालात इस समय बेहद चिंताजनक हैं और इस संकट को तीन सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस स्थिति का असर सिर्फ भारत पर ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और सभी देश इससे जूझ रहे हैं।

केंद्र सरकार ने 7 समूहों का किया गठन

पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को किसी भी संभावित झटके से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक व्यापक योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सात उच्च-शक्ति प्राप्त समूहों का गठन किया गया है। ये समूह तेल-गैस की कीमतों से लेकर महंगाई और सप्लाई चेन तक, हर पहलू पर पैनी नजर रखेंगे और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए रणनीति बनाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews