पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – ‘आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा’

जम्मू कश्मीर मे 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। वहीं इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अडिग हैं। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा की यह बेहद दुखद और निंदनीय है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – ‘आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसे पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। आतंकियों ने टूरिस्ट की पहचान पूछकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें इजराइल और इटली के दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और तलाशी अभियान जारी है। वही इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह जैसे तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

Those behind this heinous act will be brought…

— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। हम इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अडिग हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। पूरा देश शोक की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।”

गृहमंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस हमले को मानवता पर हमला बताया इसे लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुआ यह हमला बेहद दुखद और निंदनीय है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। मैं शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने अभी जानकारी दी है कि वह जल्द ही जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को बताया दुखद

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना की निंदा की है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुआ आतंकी हमला मानवता के खिलाफ अपराध है। यह पूरी तरह से कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है। इस हमले में जान गंवाने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। देश ऐसे कायराना हमलों से डरने वाला नहीं है, हम एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

वही इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि “पहलगाम (जम्मू और कश्मीर) में आतंकवादी हमले की खबर से मैं बहुत दुखी हूँ। निर्दोष नागरिकों पर यह कायरतापूर्ण हमला अत्यंत निंदनीय है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।” क्रिस्टल इस दौरान देश के कहीं बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया

पर दुख जताया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews