IRCTC के साथ कीजिये क्वीन ऑफ हिल्स “मसूरी” का टूर, साथ में घूमिये हरिद्वार व ऋषिकेश

IRCTC के साथ कीजिये क्वीन ऑफ हिल्स “मसूरी” का टूर, साथ में घूमिये हरिद्वार व ऋषिकेश

IRCTC Mussoorie Tour Package : मसूरी को पहाड़ों की रानी यानि क्वीन ऑफ हिल्स (Queen Of Hills) कहा जाता है, मसूरी अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के चलते पर्यटकों को पूरे साल आकर्षित करती है, सर्दियों के दिनों में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है, बर्फ़बारी का आनंद लेने पर्यटक दूर दूर से मसूरी पहुँचते हैं।

इस बार आईआरसीटीसी ने मसूरी का टूर प्रोग्राम बनाया है, हवाई जहाज से IRCTC पर्यटकों को लेकर जायेगा और मसूरी , देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश घुमायेगा। ये टूर 5 दिन और 4 दिन का है। इस टूर के माध्यम से आप साल 2022 को विदा कर सकते हैं, अपनों के साथ पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल एक साथ घूम सकते हैं।

मसूरी टूर का किराया 25,500/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, इसके लिए फ्लाइट 18 दिसंबर 2022 को लखनऊ एयर पोर्ट से उड़ेगी। सदस्य संख्या के हिसाब से किराये के और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। यदि आप मसूरी घूमना चाहते हैं जल्दी कीजिये, हवाई जहाज में केवल 20 सीट ही हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews